भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले रांची पहुंचे कोहली और डी कॉक

भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले रांची पहुंचे कोहली और डी कॉक

रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मुकाबले की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मैच से पहले ही रांची पहुंच चुके हैं। उधर, दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक भी शहर में कदम रख चुके हैं, जहां जेएससीए अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों टीमों के अन्य खिलाड़ी 27 नवंबर को चार्टर्ड विमान से रांची पहुंचेंगे।

ऑफलाइन टिकट बिक्री में जबरदस्त उत्साह
शहर के क्रिकेट प्रेमियों में मुकाबले को लेकर खासा रोमांच है। टिकट हासिल करने के लिए सुबह से ही स्टेडियम के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। कुल 6 काउंटरों पर टिकट बेचे जा रहे हैं, जिनमें से एक काउंटर केवल महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया है ताकि उन्हें बिना किसी दिक्कत के टिकट मिल सके। टिकट बिक्री का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि गोद में बच्चों के लिए भी अलग टिकट लेना अनिवार्य है। वहीं, ऑनलाइन माध्यम से अब तक करीब 6,500 टिकट बिक चुके हैं।

भीड़ प्रबंधन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
टिकट खरीदने वालों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने स्टेडियम के अंदर और आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है। पार्किंग एरिया और प्रवेश द्वारों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष टीमों को सतर्क किया गया है।

Trending News

वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
Aug 31, 2026, 5:41:00 PM