झारखंड के लोकल क्रिएटर्स को मिलेगा नया मंच, पर्यटन विभाग ने शुरू किया इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल

झारखंड के लोकल क्रिएटर्स को मिलेगा नया मंच, पर्यटन विभाग ने शुरू किया इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल

झारखंड के लोकल क्रिएटर्स को मिलेगा नया मंच, पर्यटन विभाग ने शुरू किया इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 11, 2026, 9:10:00 PM

झारखंड सरकार अब राज्य की पर्यटन पहचान को डिजिटल दुनिया में नई ऊंचाई देने की तैयारी में जुट गई है। इसी दिशा में सोमवार को रामगढ़ जिले के पर्यटन विहार में पर्यटन विभाग की ओर से 'राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026' का आयोजन किया गया, जहां राज्य के लोकप्रिय सोशल मीडिया क्रिएटर्स और कंटेंट निर्माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड की असली आत्मा को वही लोग बेहतर तरीके से दुनिया के सामने रख सकते हैं, जो यहां की मिट्टी, संस्कृति और सामाजिक जीवन से गहराई से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि विभाग चाहे तो बड़े शहरों के चर्चित डिजिटल क्रिएटर्स को भी आमंत्रित कर सकता था, लेकिन स्थानीय युवाओं की समझ और अनुभव झारखंड की वास्तविक पहचान को अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं। उनका मानना है कि जब राज्य के युवा किसी पर्यटन स्थल, लोकसंस्कृति या पारंपरिक खानपान पर डिजिटल सामग्री तैयार करेंगे, तो उससे झारखंड की सकारात्मक छवि मजबूत होगी और स्थानीय प्रतिभाओं को भी व्यापक मंच मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग ने एक नई डिजिटल पहल के रूप में 'इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल' लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिए राज्य के कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को विभाग के साथ औपचारिक रूप से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विभाग का उद्देश्य इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक व्यवस्थित साझेदारी तैयार करना है, ताकि पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार में डिजिटल माध्यमों का अधिक प्रभावी इस्तेमाल किया जा सके।

https://touristtradereg.jharkhand.gov.in/InfluencerSignIn.aspx

सरकार की यह पहल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ाई जा रही है। इसका लक्ष्य राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर, जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

इस इन्फ्लुएंसर मीट में 80 से अधिक डिजिटल क्रिएटर्स शामिल हुए। आयोजन के दौरान कंटेंट निर्माण, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और सोशल मीडिया के जरिए पर्यटन प्रचार जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। संवाद सत्र में इस बात पर जोर दिया गया कि झारखंड की सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन क्षमता को आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से वैश्विक दर्शकों तक कैसे पहुंचाया जाए।

कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के सचिव मुकेश कुमार, झारखंड पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रेम रंजन, महाप्रबंधक राजीव रंजन समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM