पुलिस और सुजीत सिन्हा गिरोह के बीच भीषण मुठभेड़; एक अपराधी घायल, दो गिरफ्तार

 पुलिस और सुजीत सिन्हा गिरोह के बीच भीषण मुठभेड़; एक अपराधी घायल, दो गिरफ्तार

रांची के बालसिरिंग इलाके में सोमवार सुबह पुलिस और सुजीत सिन्हा गिरोह के अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल हो गया, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने तीन पिस्तौल भी जब्त की हैं।

मोनू राय के घर पर फायरिंग करने वाले थे आरोपी

जानकारी के अनुसार, यह वही अपराधी हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी मोनू राय के घर के बाहर गोलियां चलाई थीं। मुठभेड़ में घायल अपराधी की पहचान आफताब के रूप में हुई है, जबकि पकड़े गए अन्य दो अपराधियों में सोनू भी शामिल है। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने यह फायरिंग सुजीत सिन्हा के आदेश पर की थी।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रांची पुलिस के लिए यह कार्रवाई एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। हाल ही में राहुल दुबे गिरोह पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने अब सुजीत सिन्हा गैंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया था। एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि गिरोह के कुछ सदस्य शहर के आसपास सक्रिय हैं। इसके बाद ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, हटिया डीएसपी पी.के. मिश्रा और कई थानों की टीमों को सतर्क कर दिया गया। शहर में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

ऐसे मिली मुठभेड़ की जानकारी

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका, जिसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू बताया और खुलासा किया कि वह सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़ा है। सोनू ने आगे बताया कि उसके साथी बालसिरिंग पहाड़ के पास शराब पी रहे हैं।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई

सोनू की सूचना पर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने तुरंत एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। जैसे ही पुलिस की टीम अपराधियों के ठिकाने पर पहुंची, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आफताब घायल हो गया। मौके से दो अन्य अपराधी गिरफ्तार किए गए।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया, “मुठभेड़ में सुजीत सिन्हा गिरोह के तीन अपराधी पकड़े गए हैं। एक को गोली लगी है और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। तीन हथियार बरामद किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था फायरिंग वीडियो

गौरतलब है कि हाल ही में सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्यों ने डोरंडा में मोनू राय के घर के बाहर फायरिंग की थी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। मुठभेड़ में घायल और गिरफ्तार दोनों अपराधी उसी फायरिंग में शामिल थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Trending News

'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
Oct 11, 2026, 7:42:00 PM
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी  भी...
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी भी...
Oct 11, 2026, 7:15:00 PM
 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
Oct 11, 2026, 6:48:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
Oct 11, 2026, 6:30:00 PM
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की  कतार
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की कतार
Oct 11, 2026, 6:08:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
Oct 11, 2026, 5:49:00 PM
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
Oct 11, 2026, 5:29:00 PM
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Oct 11, 2026, 5:15:00 PM
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Oct 11, 2026, 4:52:00 PM
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
Oct 11, 2026, 4:43:00 PM