झारखंड में डिजिटल जनगणना का आगाज़, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की स्व-गणना

झारखंड में डिजिटल जनगणना का आगाज़, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की स्व-गणना

झारखंड में जनगणना 2027 की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। इस क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर अभियान का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया। इस दौरान गांडेय की विधायक और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में जिम्मेदारी के साथ सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान जनगणना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को डिजिटल स्व-गणना पोर्टल की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना का चरण चल रहा है। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक घरों की सूची तैयार करने और मकान गणना का कार्य किया जाएगा। इस चरण में प्रगणक घर-घर जाकर विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगे। प्रशासन ने सभी जिलों में इस व्यापक अभियान के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह राज्य की योजनाओं को सही दिशा देने और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का आधार तैयार करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस कार्य में क्षेत्रीय भाषाओं की समझ रखने वाले कर्मियों को शामिल किया जाए, ताकि लोगों से बेहतर संवाद स्थापित हो सके। साथ ही उन्होंने इस बार जनगणना में तकनीकी संसाधनों के उपयोग को एक सकारात्मक और सराहनीय कदम बताया।

इस मौके पर भारत सरकार के जनगणना निदेशालय के निदेशक प्रभात कुमार, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, सहायक नगर आयुक्त राहुल यादव, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शेषनाथ बैठा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Oct 21, 2026, 4:58:00 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
Oct 21, 2026, 4:55:00 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
Oct 21, 2026, 4:45:00 PM
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
Oct 21, 2026, 4:38:00 PM
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
Oct 21, 2026, 4:30:00 PM
कारू मांझी की संदिग्ध मौत, चांदमारी कोलियरी के पास मिला शव, चेहरे और सीने पर मिले चोट के निशान
कारू मांझी की संदिग्ध मौत, चांदमारी कोलियरी के पास मिला शव, चेहरे और सीने पर मिले चोट के निशान
Oct 21, 2026, 4:07:00 PM