आलमगीर आलम को जमानत मिलने पर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

आलमगीर आलम को जमानत मिलने पर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को सुप्रीम Court से जमानत मिलने के बाद भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने राजनीतिक बदले की भावना से विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया और आलमगीर आलम के खिलाफ भी इसी रणनीति के तहत कार्रवाई की गई।

आलोक दूबे ने कहा कि भाजपा लंबे समय से जिस मामले को लेकर कांग्रेस नेता पर आरोप लगाती रही, उसमें अब तक आलमगीर आलम के घर से कोई नकदी बरामद नहीं हुई। इसके बावजूद भाजपा नेताओं ने लगातार बयानबाजी कर माहौल बनाने और उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में “मीडिया ट्रायल” के जरिए राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की गई।

भाजपा प्रवक्ताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए दूबे ने कहा कि जिस संजीव लाल का नाम लेकर भाजपा कांग्रेस को घेर रही है, वह पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सीपी सिंह के साथ भी काम कर चुका है। उनके मुताबिक भाजपा तथ्यों का केवल एक पक्ष सामने रखकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस नेता ने भाजपा की कार्यशैली को “वॉशिंग मशीन राजनीति” बताते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए जिन नेताओं पर भाजपा गंभीर आरोप लगाती है, वही नेता पार्टी में शामिल होने के बाद स्वीकार्य हो जाते हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस में रहने के दौरान भाजपा उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती थी, लेकिन भाजपा में आने के बाद उन्हें शीर्ष पद सौंप दिया गया।

उन्होंने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का भी उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार अपने रुख बदलती रही है। आलोक दूबे ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के मामले में भी भाजपा का रवैया विरोधाभासी रहा है।

ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पिछले एक दशक में जांच एजेंसियों की कार्रवाई मुख्य रूप से विपक्षी दलों के नेताओं पर केंद्रित रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में भाजपा में शामिल होने के बाद नेताओं के खिलाफ जांच की गति धीमी पड़ जाती है, जो एजेंसियों के राजनीतिक इस्तेमाल की ओर संकेत करता है।

उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी राजनीतिक साजिश के तहत कानूनी मामलों में उलझाया गया था। दूबे ने कहा कि न्यायपालिका पर जनता का भरोसा कायम है और सुप्रीम कोर्ट द्वारा आलमगीर आलम को मिली जमानत इस बात का संकेत है कि राजनीतिक आरोप हमेशा अदालत में टिक नहीं पाते।

कांग्रेस नेता ने यह भी बताया कि आलमगीर आलम के जेल से बाहर आने पर उनके विधानसभा क्षेत्र पाकुड़ में बड़े स्तर पर स्वागत की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उनके स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लोकतंत्र और न्याय से जुड़े मुद्दों पर भाजपा का राजनीतिक रूप से मुकाबला करती रहेगी।

Trending News

भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Oct 21, 2026, 4:58:00 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
Oct 21, 2026, 4:55:00 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
Oct 21, 2026, 4:45:00 PM