टेंडर घोटाला केस में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मिली राहत, रिलीज ऑर्डर जारी

टेंडर घोटाला केस में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मिली राहत, रिलीज ऑर्डर जारी

झारखंड के बहुचर्चित टेंडर कमीशन और कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को गुरुवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से रिहा किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की विशेष अदालत में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अदालत द्वारा रिलीज आदेश जारी किए जाने के बाद जेल प्रशासन ने रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

करीब दो वर्षों से न्यायिक हिरासत में बंद आलमगीर आलम को अदालत से नियमित जमानत मिली है। जानकारी के मुताबिक, उनके वकीलों ने विशेष अदालत में एक-एक लाख रुपये के दो निजी मुचलके दाखिल किए, जिसके बाद अदालत ने उन्हें राहत प्रदान की। सूत्रों के अनुसार, उनकी पत्नी और विधायक निसात आलम ने बेलर की भूमिका निभाई है। कोर्ट का आदेश जेल प्रशासन तक पहुंच चुका है और आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

यह मामला पिछले वर्ष उस समय राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कथित टेंडर घोटाले की जांच के दौरान बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी। एजेंसी ने 6 मई 2024 को कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए विभाग से जुड़े अधिकारियों, ठेकेदारों और सहयोगियों के परिसरों की तलाशी ली थी। इसके बाद 15 मई 2024 को आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया गया था।

ईडी की कार्रवाई में सबसे अधिक चर्चा उस समय हुई थी जब आलमगीर आलम के तत्कालीन ओएसडी संजीव लाल से जुड़े ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, संजीव लाल के घरेलू सहायक जहांगीर आलम के ठिकाने से 32 करोड़ रुपये से अधिक नकद मिले थे। इसके अलावा कुछ ठेकेदारों के यहां भी करोड़ों रुपये की बरामदगी हुई थी। जांच में मुन्ना सिंह के ठिकाने से लगभग 2.93 करोड़ रुपये और राजीव सिंह से जुड़े परिसरों से करीब 2.14 करोड़ रुपये नकद मिलने की बात सामने आई थी।

प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में टेंडर आवंटन के बदले अवैध कमीशन वसूला जाता था और यह रकम एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न स्तरों तक पहुंचती थी। एजेंसी फिलहाल इसी कथित वित्तीय लेनदेन और मनी ट्रेल की जांच कर रही है।

हालांकि, अदालत से मिली जमानत को कानूनी राहत माना जा रहा है, लेकिन इससे मामले का अंत नहीं हुआ है। टेंडर कमीशन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों की जांच और न्यायिक सुनवाई आगे भी जारी रहेगी।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM