30 साल पुरानी दुश्मनी का खू*नी अंजाम, चाईबासा में 20 तीर चलाकर युवक को बनाया निशाना

30 साल पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम, चाईबासा में 20 तीर चलाकर युवक को बनाया निशाना

30 साल पुरानी दुश्मनी का खू*नी अंजाम, चाईबासा में 20 तीर चलाकर युवक को बनाया निशाना
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 12, 2026, 12:40:00 PM

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में दशकों पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। झींकपानी थाना क्षेत्र में एक युवक पर तीर-धनुष से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भगवान बिरुली उर्फ दोपे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए तीर और धनुष भी बरामद किए हैं। मामले की जानकारी मंगलवार को सदर एसडीपीओ बहामन टूटी ने प्रेस को दी।

घटना 9 मई की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार टंकी बांदा इलाके के पास बेतिया गांव निवासी चुइया बिरुली पर अचानक तीरों से हमला किया गया। आरोपी ने लगातार कई तीर चलाए, जिनमें से तीन तीर युवक को जा लगे। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके शरीर से दो तीर निकाले। एक तीर घायल ने स्वयं निकाल लिया था। चिकित्सकों ने फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

घायल के बयान के आधार पर झींकपानी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित रेणु के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी राजकुमार जेयराजू तथा एसडीपीओ बहामन टूटी की निगरानी में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और सोमवार देर शाम चिड़िया पहाड़ी गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने हमले की बात स्वीकार कर ली। जांच में सामने आया कि आरोपी के पिता लागो बिरुली की हत्या वर्ष 1995 में हुई थी। हाल ही में उसे जानकारी मिली थी कि उस पुराने मामले में चुइया बिरुली और कुछ अन्य लोगों का नाम सामने आया था। इसी बात को लेकर उसके मन में बदले की भावना पैदा हुई और उसने हमले की योजना बनाई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चुइया बिरुली को निशाना बनाकर करीब 20 तीर चलाए थे। इनमें से तीन तीर सीधे उसे लगे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना इस बात का उदाहरण है कि वर्षों पुरानी दुश्मनी भी किस तरह गंभीर अपराध का कारण बन सकती है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM