ए के सिंह कॉलेज जपला के छात्र अभय ने रचा इतिहास, नासा ने दिया बड़ा सम्मान

पलामू: ए.के. सिंह कॉलेज, जपला (नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय) केछात्र एवं एनएसएस स्वयंसेवक अभय कुमार ने अपनी असाधारण शोध प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय पटल पर मेदिनीनगर पलामू एवं अपने झारखंड राज्य का गौरव बढ़ाया है।

 ए के सिंह कॉलेज जपला के छात्र अभय ने रचा इतिहास, नासा ने दिया बड़ा सम्मान

पलामू: ए.के. सिंह कॉलेज, जपला (नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय) के सत्र 2024-28 के भूगोल प्रतिष्ठा (Geography Honours) के छात्र एवं एनएसएस स्वयंसेवक अभय कुमार ने अपनी असाधारण शोध प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय पटल पर ए के सिंह कॉलेज जपला, नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर पलामू एवं अपने झारखंड राज्य का गौरव बढ़ाया है। 

हैदरनगर निवासी अभय कुमार पिता विजय कुमार को विश्व की सर्वोच्च अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA - National Aeronautics and Space Administration), वाशिंगटन डी.सी. के साइंस मिशन निदेशालय (Science Mission Directorate) द्वारा विशेष शोध योग्यता (Research Qualification) के लिए आधिकारिक उपलब्धि प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।

नासा के संपूर्ण अंतरिक्ष एवं पृथ्वी विज्ञान अभियानों का नेतृत्व करने वाले साइंस मिशन निदेशालय (Science Mission Directorate, Washington D.C.) द्वारा कठिन शोध मानकों और वैज्ञानिक मूल्यांकन के सफल समापन पर अभय कुमार को यह सम्मान दिया गया है। इस आधिकारिक प्रमाण-पत्र पर नासा के साइंस मिशन निदेशालय की एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. निकोला फॉक्स (Dr. Nicola Fox) के आधिकारिक हस्ताक्षर अंकित हैं। साथ ही, यह योग्यता अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ता पहचान प्रणाली पर भी नासा द्वारा आधिकारिक रूप से सत्यापित (Verified) की गई है।

इसके अतिरिक्त, अभय कुमार इससे पूर्व भी एक वैश्विक सैटेलाइट संचार संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी प्रतियोगिता में पूरे देश के शीर्ष 30 (National Top 30) चयनित युवाओं में स्थान बनाकर अपनी वैज्ञानिक एवं तकनीकी दक्षता का प्रमाण दे चुके हैं।

ग्रामीण परिवेश और सरकारी विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर भूगोल जैसे विषय के माध्यम से सीधे वाशिंगटन डी.सी. स्थित नासा मुख्यालय के विज्ञान निदेशालय से यह प्रमाणित उपलब्धि हासिल करना पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक मिसाल है। 

अभय कुमार की इस अभूतपूर्व सफलता पर महाविद्यालय के शाशी निकाय के सचिव श्री प्रफुल्ल कुमार सिंह, माननीय सांसद, पलामू -सह -अध्यक्ष श्री विष्णु दयाल राम,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सुभग सिंह,भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो मुकेश कुमार,प्रो जयशंकर प्रसाद सिंह,प्रो राजेश कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के अन्य सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के शैक्षणिक इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

 ए के सिंह कॉलेज जपला के छात्र अभय ने रचा इतिहास, नासा ने दिया बड़ा सम्मान
ए के सिंह कॉलेज जपला के छात्र अभय ने रचा इतिहास, नासा ने दिया बड़ा सम्मान
Nov 21, 2026, 6:57:00 PM
अनवर अहमद मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आदर्श विकास विद्यालय बना चैंपियन, पटना के 12 स्कूलों ने लिया हिस्सा
अनवर अहमद मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आदर्श विकास विद्यालय बना चैंपियन, पटना के 12 स्कूलों ने लिया हिस्सा
Nov 21, 2026, 6:46:00 PM
'एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा' फुलवरिया में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूकता रैली
'एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा' फुलवरिया में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूकता रैली
Nov 21, 2026, 6:36:00 PM
हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला
हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला
Nov 21, 2026, 6:22:00 PM
 मां ताराचंडी की धरती रोहतास से लेकर पूरे बिहार तक...IPS विकास वैभव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब!
मां ताराचंडी की धरती रोहतास से लेकर पूरे बिहार तक...IPS विकास वैभव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब!
Nov 21, 2026, 6:08:00 PM
सांसद विष्णु दयाल राम ने मंत्री राधा कृष्ण किशोर के साथ चियांकी एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
सांसद विष्णु दयाल राम ने मंत्री राधा कृष्ण किशोर के साथ चियांकी एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
Nov 21, 2026, 5:54:00 PM
बीएसएल में निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का विरोध, 400 गृह रक्षकों के रोजगार पर मंडराया संकट!
बीएसएल में निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का विरोध, 400 गृह रक्षकों के रोजगार पर मंडराया संकट!
Nov 21, 2026, 5:40:00 PM
लछमिनियां में 13वें मिथिला संस्कृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन, मैथिली को रोजगार से जोड़ने की उठी मांग
लछमिनियां में 13वें मिथिला संस्कृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन, मैथिली को रोजगार से जोड़ने की उठी मांग
Nov 21, 2026, 5:29:00 PM
'नीतीश सेतु पूरा नीतीशमय हो गया है' पोस्टर में तस्वीर नहीं होने के आरोपों पर PM के सामने CM सम्राट का जवाब
'नीतीश सेतु पूरा नीतीशमय हो गया है' पोस्टर में तस्वीर नहीं होने के आरोपों पर PM के सामने CM सम्राट का जवाब
Nov 21, 2026, 5:18:00 PM
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत
Nov 21, 2026, 5:04:00 PM