पाकुड़ पुलिस ने किया इंटरस्टेट मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दर्जन भर चोरी की बाइक बरामद

पाकुड़ पुलिस ने किया इंटरस्टेट मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दर्जन भर चोरी की बाइक बरामद

पाकुड़ जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक दर्जन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई जिले में हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नगर थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी में हाल ही में हुई मोटरसाइकिल चोरी के बाद एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। टेक्निकल सबूतों और खुफिया जानकारी के आधार पर नगर थाना, लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जिसमें चोरी की एक दर्जन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपियों में लतीफ अंसारी और अब्दुल सुभान अंसारी अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के जामुगढ़िया के रहने वाले हैं, जबकि रमजान अंसारी नगर थाना क्षेत्र के आसनडीपा गांव का निवासी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के सदस्य रमजान अंसारी के खिलाफ न केवल पाकुड़, बल्कि पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना में भी पहले से एफआईआर दर्ज है।

छापेमारी टीम में नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी मदन शर्मा, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विनय कुमार, सब-इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, बलवंत दुबे, जेना बलमुचू, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, संतोष मरांडी, मोहम्मद शाहिद और सोनालाल पहाड़िया शामिल थे।

Trending News

नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
Aug 31, 2026, 5:41:00 PM
सीआईएमपी: 17वें पीजीडीएम का 100% प्लेसमेंट, 11 लाख रूपये सलाना रहा सर्वोच्च पैकेज
सीआईएमपी: 17वें पीजीडीएम का 100% प्लेसमेंट, 11 लाख रूपये सलाना रहा सर्वोच्च पैकेज
Aug 31, 2026, 5:34:00 PM
पुतला दहन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, आमने-सामने आए युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
पुतला दहन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, आमने-सामने आए युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
Aug 31, 2026, 5:23:00 PM
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM