कोडरमा रेलवे स्टेशन पर GRP ने 40 लाख के साथ युवक को गिरफ्तार किया

 कोडरमा रेलवे स्टेशन पर GRP ने 40 लाख के साथ युवक को गिरफ्तार किया

गया-धनबाद रेलखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर जीआरपी ने एक युवक को 40 लाख रुपए नकद के साथ दबोच लिया। जीआरपी प्रभारी उपेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी नकदी लेकर कोडरमा से ट्रेन के जरिए कोलकाता (पश्चिम बंगाल) जा रहा है।

सूचना की पुष्टि के लिए जीआरपी प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर छानबीन शुरू की। इसी दौरान मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर एक युवक बैग के साथ खड़ा मिला। संदिग्ध होने पर पुलिस ने उससे नाम-पता पूछा। युवक ने अपना नाम अमित कुमार (19 वर्ष), पिता सुनील बर्णवाल, निवासी सिकंदरा, जमुई (बिहार) बताया।

युवक के बैग की तलाशी लेने के लिए कहा गया तो वह घबरा गया और कुछ नहीं बताना चाहा। इसके बाद उसे बैग के साथ जीआरपी पोस्ट लाया गया। पोस्ट पर तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नकद राशि बरामद हुई।

पूछताछ में अमित कुमार ने बताया कि बैग में 25 लाख रुपए हैं, जिन्हें वह सोने-चांदी के व्यापार के लिए गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस से कोलकाता ले जा रहा था। हालांकि नोटों की गिनती करने पर कुल 40 लाख रुपए पाए गए।

पैसों से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए अमित कुमार ने एक दिन का समय मांगा, लेकिन बुधवार सुबह टेलीफोन के माध्यम से जीआरपी पोस्ट बुलाने पर भी उसने कोई कागजात पेश नहीं किए।

इसके बाद जीआरपी प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। उनके निर्देशानुसार, एसडीओ कोडरमा से आवेदन के माध्यम से एक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया। दंडाधिकारी के समक्ष पैसों की जब्ती सूची तैयार कर अमित कुमार को आयकर विभाग के हवाले किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
Aug 31, 2026, 5:41:00 PM