हज़ारीबाग में देर रात 119 जगहों पर छापेमारी, 51 मनचले युवक पकड़े गए

हज़ारीबाग में देर रात 119 जगहों पर छापेमारी, 51 मनचले युवक पकड़े गए

हजारीबाग जिले में सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी और लोगों को परेशान करने की बढ़ती शिकायतों के बीच पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया। जिले के विभिन्न इलाकों में एक साथ की गई इस कार्रवाई में 51 युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और चेतावनी के बाद सभी को पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर 6 और 7 मई की रात यह अभियान संचालित किया गया। अभियान की निगरानी जिले के डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों ने की। इसके लिए 39 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था, जिनमें कुल 176 पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उन स्थानों पर छापेमारी की, जहां युवकों के जमावड़े और राहगीरों से अभद्र व्यवहार की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। पूरे जिले में 119 स्थानों पर जांच और तलाशी अभियान चलाया गया। कई जगहों पर पुलिस ने संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ लगाकर लोगों की आवाजाही में बाधा पहुंचा रहे थे और कुछ मामलों में स्थानीय लोगों को असहज करने की शिकायत भी सामने आई थी। सभी युवकों को थाने लाकर भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई।

एसपी अमन कुमार ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं सहित आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी इलाके में अड्डेबाजी, छेड़खानी या असामाजिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Trending News

भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Oct 21, 2026, 4:58:00 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
Oct 21, 2026, 4:55:00 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
Oct 21, 2026, 4:45:00 PM