गिरिडीह में महिलाओं की सुरक्षा के लिए नई पहल, सड़कों पर उतरी ‘महिला शक्ति पेट्रोलिंग’ टीम

गिरिडीह में महिलाओं की सुरक्षा के लिए नई पहल, सड़कों पर उतरी ‘महिला शक्ति पेट्रोलिंग’ टीम

गिरिडीह पुलिस ने शहर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। “महिला शक्ति पेट्रोलिंग” नाम से शुरू की गई इस पहल के तहत महिला पुलिसकर्मियों की अलग टीम को स्कूटी के जरिए शहर के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। फिलहाल इस अभियान में पांच स्कूटी पर 10 महिला पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से गश्त करेंगी।

इस पहल की शुरुआत पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में की। कार्यक्रम में एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, डीएसपी कौसर अली, इंस्पेक्टर मंटू कुमार और नगर थाना प्रभारी रतन सिंह भी शामिल रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से टीम को रवाना कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

पुलिस प्रशासन के अनुसार महिला पेट्रोलिंग टीम का फोकस उन इलाकों पर रहेगा, जहां छात्राओं और महिलाओं की आवाजाही ज्यादा होती है। इसमें महिला कॉलेज, निजी शिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर और बाजार क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ होने वाली छेड़खानी और ईव टीजिंग जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं डायल 112 या जिला कंट्रोल रूम से संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगी।

इसी अवसर पर सर जेसी बोस स्कूल परिसर में स्थापित पुलिस सहायता केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने पैदल मार्च निकालते हुए आरके महिला कॉलेज तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में इस अभियान का दायरा बढ़ाया जाएगा, ताकि शहर में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

Trending News

भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Oct 21, 2026, 4:58:00 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
Oct 21, 2026, 4:55:00 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
Oct 21, 2026, 4:45:00 PM