'प्रदेशवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय' पीएम मोदी के बिहार आगमन पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार का दौरा करेंगे। वे वैशाली में नीतीश सेतु का दौरा करेंगे और जिले लगभग 34,470 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

'प्रदेशवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय' पीएम मोदी के बिहार आगमन पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार का दौरा करेंगे। वे वैशाली में नीतीश सेतु का दौरा करेंगे और जिले लगभग 34,470 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। बिहार के नेताओं ने उनका स्वागत किया है और कहा कि पीएम मोदी का आगमन सभी बिहारवासियों के लिए अपार हर्ष, गर्व और गौरव का विषय है।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "बिहार की पावन धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। आपका आगमन बिहार के विकास, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है।"

बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लिखा, "ज्ञान, गौरव, संस्कृति और लोकतंत्र की जननी वैशाली की पावन धरा आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। यह वही पुण्यभूमि है, जिसने विश्व को लोकतंत्र की गौरवशाली परंपरा का संदेश दिया। इसी ऐतिहासिक धरती पर प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हम सभी बिहारवासियों के लिए अपार हर्ष, गर्व और गौरव का विषय है। 

उन्होंने आगे लिखा, "बिहार की माटी, यहां की संस्कृति और करोड़ों बिहारवासियों की ओर से आपका हृदय की गहराइयों से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। वैशाली की धरती से विकसित बिहार और विकसित भारत का संकल्प और भी सशक्त हो।"

बिहार भाजपा ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "पुण्यभूमि बिहार में प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। आज 21 नवंबर को जन्दाहा-राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र (जाफरपट्टी) में प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ होगा। आइए, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें।"

जदयू ने पोस्ट में लिखा, "उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के विकास को जोड़ने वाली ऐतिहासिक कड़ी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन के पावन अवसर पर बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन और आत्मीय स्वागत।"

तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 1.15 बजे वैशाली जिले में नीतीश सेतु का दौरा करेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 2 बजे वे वैशाली में लगभग 34,470 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर वे जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

इन परियोजनाओं में सड़क संपर्क, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचा, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। इनका उद्देश्य पूरे राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करना है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

 ए के सिंह कॉलेज जपला के छात्र अभय ने रचा इतिहास, नासा ने दिया बड़ा सम्मान
ए के सिंह कॉलेज जपला के छात्र अभय ने रचा इतिहास, नासा ने दिया बड़ा सम्मान
Nov 21, 2026, 6:57:00 PM
अनवर अहमद मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आदर्श विकास विद्यालय बना चैंपियन, पटना के 12 स्कूलों ने लिया हिस्सा
अनवर अहमद मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आदर्श विकास विद्यालय बना चैंपियन, पटना के 12 स्कूलों ने लिया हिस्सा
Nov 21, 2026, 6:46:00 PM
'एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा' फुलवरिया में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूकता रैली
'एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा' फुलवरिया में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूकता रैली
Nov 21, 2026, 6:36:00 PM
हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला
हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला
Nov 21, 2026, 6:22:00 PM
 मां ताराचंडी की धरती रोहतास से लेकर पूरे बिहार तक...IPS विकास वैभव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब!
मां ताराचंडी की धरती रोहतास से लेकर पूरे बिहार तक...IPS विकास वैभव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब!
Nov 21, 2026, 6:08:00 PM
सांसद विष्णु दयाल राम ने मंत्री राधा कृष्ण किशोर के साथ चियांकी एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
सांसद विष्णु दयाल राम ने मंत्री राधा कृष्ण किशोर के साथ चियांकी एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
Nov 21, 2026, 5:54:00 PM
बीएसएल में निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का विरोध, 400 गृह रक्षकों के रोजगार पर मंडराया संकट!
बीएसएल में निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का विरोध, 400 गृह रक्षकों के रोजगार पर मंडराया संकट!
Nov 21, 2026, 5:40:00 PM
लछमिनियां में 13वें मिथिला संस्कृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन, मैथिली को रोजगार से जोड़ने की उठी मांग
लछमिनियां में 13वें मिथिला संस्कृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन, मैथिली को रोजगार से जोड़ने की उठी मांग
Nov 21, 2026, 5:29:00 PM
'नीतीश सेतु पूरा नीतीशमय हो गया है' पोस्टर में तस्वीर नहीं होने के आरोपों पर PM के सामने CM सम्राट का जवाब
'नीतीश सेतु पूरा नीतीशमय हो गया है' पोस्टर में तस्वीर नहीं होने के आरोपों पर PM के सामने CM सम्राट का जवाब
Nov 21, 2026, 5:18:00 PM
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत
Nov 21, 2026, 5:04:00 PM