मुजफ्फरपुर से ट्रक और सुपौल से लूट का माल बरामद, अंतरजिला गिरोह का खुलासा

अंतरजिला अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सारण जिले के दिघवारा थाना पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये मूल्य की लूटी गई 300 बोरी लहसुन सुपौल से बरामद की है।

मुजफ्फरपुर से ट्रक और सुपौल से लूट का माल बरामद, अंतरजिला गिरोह का खुलासा

अंतरजिला अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सारण जिले के दिघवारा थाना पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये मूल्य की लूटी गई 300 बोरी लहसुन सुपौल से बरामद की है। पुलिस ने लूट का पूरा माल सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-28 स्थित खूंटी टोला के एक गोदाम से जब्त किया है। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही गोदाम से जुड़ा आरोपी मौके से फरार हो गया।

दिघवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, 21 जुलाई को मध्यप्रदेश से लहसुन लादकर समस्तीपुर जा रहे एक ट्रक को थाना क्षेत्र में आठ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने घेर लिया था। अपराधियों ने हथियार के बल पर ट्रक चालक के साथ मारपीट की और उसे गंभीर हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया। इसके बाद बदमाश लहसुन से लदा ट्रक लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने सबसे पहले लूटा गया ट्रक मुजफ्फरपुर से बरामद किया। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रक में लदा पूरा लहसुन सुपौल जिले में छिपाकर रखा गया है।

शुक्रवार को दिघवारा पुलिस की टीम ने सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-28 स्थित खूंटी टोला में अनिल चौधरी के गोदाम पर छापेमारी की। पुलिस ने वहां से 300 बोरी लहसुन बरामद कर लिया। बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, गोदाम संचालक अनिल चौधरी, पिता जगरनाथ चौधरी, स्टेशन रोड सुपौल का निवासी बताया जा रहा है। वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस अब पूरे अंतरजिला गिरोह की पहचान करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि लूटे गए माल को सुपौल तक पहुंचाने और गोदाम में छिपाने में किन-किन लोगों की भूमिका थी।

सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

भाई ने किया धोखा! फर्जी वंशावली बना कर बेच दी जमीन, पीड़ित परिवार का आरोप
भाई ने किया धोखा! फर्जी वंशावली बना कर बेच दी जमीन, पीड़ित परिवार का आरोप
Jul 27, 2026, 1:08:00 PM
कोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी कराने पहुंचे सीओ का घेराव, अधिकारी बैरंग लौटे, मंत्री पर गंभीर आरोप
कोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी कराने पहुंचे सीओ का घेराव, अधिकारी बैरंग लौटे, मंत्री पर गंभीर आरोप
Jul 27, 2026, 1:03:00 PM
प्रदर्शन और AK-47 से फायरिंग के बाद सीवान के हालात कैसे?   DM-SP सड़क पर उतरे
प्रदर्शन और AK-47 से फायरिंग के बाद सीवान के हालात कैसे? DM-SP सड़क पर उतरे
Jul 27, 2026, 12:50:00 PM
दो दर्जन से ज्यादा जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, मुआवजे और स्थायी समाधान की उठी मांग
दो दर्जन से ज्यादा जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, मुआवजे और स्थायी समाधान की उठी मांग
Jul 27, 2026, 12:48:00 PM
भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत
भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत
Jul 27, 2026, 12:37:00 PM
झारखंड में दम तोड़ रही 108 सेवा! निजी एंबुलेंस के भरोसे मरीजों की जान
झारखंड में दम तोड़ रही 108 सेवा! निजी एंबुलेंस के भरोसे मरीजों की जान
Jul 27, 2026, 12:35:00 PM
बीच सड़क पर गोली मारकर युवती की हत्या, घटनास्थल से जिंदा कारतूस बरामद
बीच सड़क पर गोली मारकर युवती की हत्या, घटनास्थल से जिंदा कारतूस बरामद
Jul 27, 2026, 12:20:00 PM
मुजफ्फरपुर से ट्रक और सुपौल से लूट का माल बरामद, अंतरजिला गिरोह का खुलासा
मुजफ्फरपुर से ट्रक और सुपौल से लूट का माल बरामद, अंतरजिला गिरोह का खुलासा
Jul 27, 2026, 12:09:00 PM
पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, संसद में आज पेश होगा बड़ा संशोधन बिल
पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, संसद में आज पेश होगा बड़ा संशोधन बिल
Jul 27, 2026, 12:09:00 PM
सारण की बेटी सबिता महतो ने फिर रचा इतिहास, 19,400 फीट  पर जीती जंग, 6 दिन में 265 KM अल्ट्रा रन
सारण की बेटी सबिता महतो ने फिर रचा इतिहास, 19,400 फीट पर जीती जंग, 6 दिन में 265 KM अल्ट्रा रन
Jul 27, 2026, 11:57:00 AM