कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में महाराजगंज में निकला कैंडल मार्च

रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को महाराजगंज नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला।

कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में महाराजगंज में निकला कैंडल मार्च

सिवान जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को महाराजगंज नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर  दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सरकार और प्रशासन से जल्द न्याय की मांग की।

बताया जा रहा है कि यह कैंडल मार्च महाराजगंज शहर के राजेंद्र चौक से शुरू हुआ, जिसमें नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी और कई स्थानीय लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए। मार्च शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए शहीद स्मारक पहुंचा, जहां दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अधिकारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कैंडल मार्च के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे नगर निकाय तंत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद नगर निकायों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। साथ ही दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी के परिजनों को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग उठाई गई।

नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई नहीं होती है तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।

फिलहाल इस कैंडल मार्च के माध्यम से प्रशासन तक अपनी मांगें पहुंचाने का प्रयास किया गया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस जघन्य हत्याकांड में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

शोक प्रस्ताव से शुरू हुआ मानसून सत्र, दिवंगत नेताओं और शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
शोक प्रस्ताव से शुरू हुआ मानसून सत्र, दिवंगत नेताओं और शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Aug 06, 2026, 12:54:00 PM
माफिया अतीक अहमद के बेटे अमान अहमद की सड़क हादसे में मौत, मचा हड़कंप
माफिया अतीक अहमद के बेटे अमान अहमद की सड़क हादसे में मौत, मचा हड़कंप
Aug 06, 2026, 12:44:00 PM
मंत्री दीपक प्रकाश की बच गई कुर्सी, आज लेंगे शपथ, सीएम सम्राट ने क्या कहा?
मंत्री दीपक प्रकाश की बच गई कुर्सी, आज लेंगे शपथ, सीएम सम्राट ने क्या कहा?
Aug 06, 2026, 12:38:00 PM
सदन में मास्क पहनकर पहुंचे NDA विधायक, CM हेमंत ने कसा तंज
सदन में मास्क पहनकर पहुंचे NDA विधायक, CM हेमंत ने कसा तंज
Aug 06, 2026, 12:34:00 PM
'DSP की नौकरी 1.20 करोड़ में!' आजसू विधायक के दावे से मचा सियासी बवाल
'DSP की नौकरी 1.20 करोड़ में!' आजसू विधायक के दावे से मचा सियासी बवाल
Aug 06, 2026, 12:05:00 PM
कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में महाराजगंज में निकला कैंडल मार्च
कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में महाराजगंज में निकला कैंडल मार्च
Aug 06, 2026, 12:02:00 PM
झारखंड विधानसभा में आज हंगामे के आसार, अनुपूरक बजट पर रहेंगी सबकी नजर
झारखंड विधानसभा में आज हंगामे के आसार, अनुपूरक बजट पर रहेंगी सबकी नजर
Aug 06, 2026, 11:47:00 AM
कथित गोलीकांड के बाद बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव
कथित गोलीकांड के बाद बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव
Aug 06, 2026, 11:37:00 AM
पटना: ट्रक ऑटो में सीधी भिडंत, भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत
पटना: ट्रक ऑटो में सीधी भिडंत, भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत
Aug 06, 2026, 11:15:00 AM
मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक बजने लगा बैंड-बाजा, अब होगी कार्रवाई...
मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक बजने लगा बैंड-बाजा, अब होगी कार्रवाई...
Aug 06, 2026, 11:12:00 AM