बिहार: रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका को लेकर बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर

बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार स्थित कुंज रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका के पकड़े जाने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना के बाद रेस्टोरेंट परिसर युद्ध का मैदान बन गया और चारों तरफ ईंट-पत्थर चलने से अफरा-तफरी मच गई।

बिहार: रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका को लेकर बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 24, 2026, 10:53:00 AM

सिवान (बसंतपुर): बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार स्थित कुंज रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका के पकड़े जाने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना के बाद रेस्टोरेंट परिसर युद्ध का मैदान बन गया और चारों तरफ ईंट-पत्थर चलने से अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों को सूचना मिली थी कि उनकी लड़की कई घंटों से रेस्टोरेंट में प्रेमी के साथ मौजूद है। परिजनों के पूछने पर रेस्टोरेंट मालिक ने किसी भी प्रेमी जोड़े के होने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन बाहर रुक गए और भीड़ जुटने लगी। परिजनों ने तुरंत '112' पर पुलिस को सूचना दी।

जैसे ही लड़की रेस्टोरेंट से बाहर निकली, परिजन और रेस्टोरेंट मालिक के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। हंगामा इतना बढ़ा कि स्थिति संभालने के लिए बसंतपुर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद तीखी हाथापाई और ईंट-पत्थर चलते रहे।

स्थानीय ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसे रेस्टोरेंट गलत गतिविधियों के अड्डे बन गए हैं, जिससे बहन-बेटियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल, पुलिस स्थिति पर काबू पाकर रेस्टोरेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

 सिवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
Jul 24, 2026, 12:16:00 PM
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
Jul 24, 2026, 12:10:00 PM
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
Jul 24, 2026, 12:08:00 PM
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Jul 24, 2026, 11:56:00 AM
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
Jul 24, 2026, 11:49:00 AM
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
Jul 24, 2026, 11:41:00 AM
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
Jul 24, 2026, 11:12:00 AM
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
Jul 24, 2026, 11:07:00 AM