प्रदर्शन और AK-47 से फायरिंग के बाद सीवान के हालात कैसे? DM-SP सड़क पर उतरे

सीवान में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद अब हालात पूरी तरह सामान्य हैं। खुद जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

प्रदर्शन और AK-47 से फायरिंग के बाद सीवान के हालात कैसे?   DM-SP सड़क पर उतरे

सीवान में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद अब हालात पूरी तरह सामान्य हैं। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। खुद जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। 

प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 100 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। वहीं करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उपद्रव के दौरान हिरासत में लिए गए 61 लोगों को सुरक्षा कारणों से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। सुरक्षा कारणों से कल शाम के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी, लेकिन आज शाम इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है। 

गौरतलब है कि शनिवार को बिहार बंद के दौरान सीवान में प्रदर्शन हिंसक हो गया था। शहर के मुख्य इलाकों में पथराव और हंगामे की घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद रविवार को जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में दिखा। 

डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर स्टैटिक फोर्स की तैनाती की गई है। डीएम और एसपी ने खुद विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।वहीं, हिंसा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

आज सीवान में बाजार पूरी तरह खुले रहे, यातायात भी सामान्य रहा और लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौटती नजर आई। प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सीवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बाबा बैद्यनाथ धाम में अभेद्य सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, 40 DSP संभालेंगे मोर्चा
बाबा बैद्यनाथ धाम में अभेद्य सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, 40 DSP संभालेंगे मोर्चा
Jul 27, 2026, 1:53:00 PM
प्रशांत किशोर के पक्ष में आये आकाश, बोले बीजेपी को सबक सिखाना है
प्रशांत किशोर के पक्ष में आये आकाश, बोले बीजेपी को सबक सिखाना है
Jul 27, 2026, 1:52:00 PM
गौ ह*त्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग के साथ बोकारो में निकला पैदल मार्च, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
गौ ह*त्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग के साथ बोकारो में निकला पैदल मार्च, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Jul 27, 2026, 1:45:00 PM
जमुई में गोस्वामी सम्मेलन सम्पन्न, आरक्षण की मांग, BC-1 और OBC में शामिल करने की मांग
जमुई में गोस्वामी सम्मेलन सम्पन्न, आरक्षण की मांग, BC-1 और OBC में शामिल करने की मांग
Jul 27, 2026, 1:44:00 PM
CAT की स्थायी बेंच पर हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 14 अगस्त तक केंद्र से जवाब तलब
CAT की स्थायी बेंच पर हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 14 अगस्त तक केंद्र से जवाब तलब
Jul 27, 2026, 1:35:00 PM
गणेश सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार, एसपी का बड़ा खुलासा
गणेश सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार, एसपी का बड़ा खुलासा
Jul 27, 2026, 1:31:00 PM
JBVNL को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रमोशन पर लगी रोक
JBVNL को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रमोशन पर लगी रोक
Jul 27, 2026, 1:27:00 PM
झारखंड में हो महिला आयोग का गठन, महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज
झारखंड में हो महिला आयोग का गठन, महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज
Jul 27, 2026, 1:24:00 PM
भाई ने किया धोखा! फर्जी वंशावली बना कर बेच दी जमीन, पीड़ित परिवार का आरोप
भाई ने किया धोखा! फर्जी वंशावली बना कर बेच दी जमीन, पीड़ित परिवार का आरोप
Jul 27, 2026, 1:08:00 PM
कोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी कराने पहुंचे सीओ का घेराव, अधिकारी बैरंग लौटे, मंत्री पर गंभीर आरोप
कोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी कराने पहुंचे सीओ का घेराव, अधिकारी बैरंग लौटे, मंत्री पर गंभीर आरोप
Jul 27, 2026, 1:03:00 PM