कथित गोलीकांड के बाद बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में हुई कथित गोलीबारी की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर एवं कृर्षी यंत्र में आग लगा दी।

कथित गोलीकांड के बाद बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में हुई कथित गोलीबारी की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर एवं कृर्षी यंत्र में आग लगा दी। वहीं पुलिस के मौके पर पहुंचने के दौरान कुछ लोगों द्वारा पथराव भी किया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय चनेश्वर चौधरी, जो मजदूरी का काम करते थे, किसी कार्य से आरोपी अजीत तिवारी के घर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद आरोपी अजीत तिवारी घायल चनेश्वर चौधरी को अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों का कहना है कि घायल को इलाज के लिए ले जाया गया, जबकि कुछ लोगों का आरोप है कि साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई। हालांकि, इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में घुसकर आग लगा दी, जिससे घर में रखा कई सामान एवं कृषि यंत्र जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण पुलिस को विरोध का भी सामना करना पड़ा। 

इस दौरान पुलिस पर पथराव किए जाने की सूचना है। बिक्रमगंज डीएसपी एवं रोहतास एसपी मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया है और अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और घायल चनेश्वर चौधरी की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

शोक प्रस्ताव से शुरू हुआ मानसून सत्र, दिवंगत नेताओं और शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
शोक प्रस्ताव से शुरू हुआ मानसून सत्र, दिवंगत नेताओं और शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Aug 06, 2026, 12:54:00 PM
माफिया अतीक अहमद के बेटे अमान अहमद की सड़क हादसे में मौत, मचा हड़कंप
माफिया अतीक अहमद के बेटे अमान अहमद की सड़क हादसे में मौत, मचा हड़कंप
Aug 06, 2026, 12:44:00 PM
मंत्री दीपक प्रकाश की बच गई कुर्सी, आज लेंगे शपथ, सीएम सम्राट ने क्या कहा?
मंत्री दीपक प्रकाश की बच गई कुर्सी, आज लेंगे शपथ, सीएम सम्राट ने क्या कहा?
Aug 06, 2026, 12:38:00 PM
सदन में मास्क पहनकर पहुंचे NDA विधायक, CM हेमंत ने कसा तंज
सदन में मास्क पहनकर पहुंचे NDA विधायक, CM हेमंत ने कसा तंज
Aug 06, 2026, 12:34:00 PM
'DSP की नौकरी 1.20 करोड़ में!' आजसू विधायक के दावे से मचा सियासी बवाल
'DSP की नौकरी 1.20 करोड़ में!' आजसू विधायक के दावे से मचा सियासी बवाल
Aug 06, 2026, 12:05:00 PM
कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में महाराजगंज में निकला कैंडल मार्च
कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में महाराजगंज में निकला कैंडल मार्च
Aug 06, 2026, 12:02:00 PM
झारखंड विधानसभा में आज हंगामे के आसार, अनुपूरक बजट पर रहेंगी सबकी नजर
झारखंड विधानसभा में आज हंगामे के आसार, अनुपूरक बजट पर रहेंगी सबकी नजर
Aug 06, 2026, 11:47:00 AM
कथित गोलीकांड के बाद बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव
कथित गोलीकांड के बाद बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव
Aug 06, 2026, 11:37:00 AM
पटना: ट्रक ऑटो में सीधी भिडंत, भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत
पटना: ट्रक ऑटो में सीधी भिडंत, भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत
Aug 06, 2026, 11:15:00 AM
मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक बजने लगा बैंड-बाजा, अब होगी कार्रवाई...
मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक बजने लगा बैंड-बाजा, अब होगी कार्रवाई...
Aug 06, 2026, 11:12:00 AM