ईओ हत्याकांड: पत्नी का स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप, विधायक ने कहा- आरोप राजनीतिक उकसावे का हिस्सा

सासाराम जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

ईओ हत्याकांड: पत्नी का स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप, विधायक ने कहा- आरोप राजनीतिक उकसावे का हिस्सा

सासाराम जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ हत्या के विरोध में विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी पटना में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं विपक्ष प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।

मामले में पीड़ित की पत्नी बबीता कुमारी ने लोजपा के स्थानीय विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार विधायक सोनू सिंह लगातार उनके पति से बात करते हुए 50 लाख रुपए की मांग करते थे। इतना हीं नहीं पत्नी ने विधायक सोनू सिंह पर साजिश के तहत हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने स्थानीय विधायक के नार्को टेस्ट की भी मांग की और कहा कि हत्या में संलिप्त सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं पीड़ित की पत्नी के आरोपों को स्थानीय विधायक सोनू सिंह ने राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि ईओ की हत्या से व्यक्तिगत तौर पर मैं काफी आहत हूं। इस दुखद हत्याकांड में बिना प्रमाण के मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह राजनीतिक उकसावे का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शहर का विकास और जनता की सेवा हीं उनकी प्राथमिकता है, जिसको लेकर एक जनप्रतिनिधि के नाते विमल कुमार से अक्सर बातचीत होती रहती थी। पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि मामला जांच का विषय है और अपराधी कोई भी हो, बचेगा नहीं।

हालांकि इस मामले में कार्यपालक पदाधिकारी के चालक मिथिलेश कुमार ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने बताया कि गिरफ्तार चालक की निशानदेही पर घटनास्थल के नजदीक नहर से हत्या में प्रयुक्त लोहे की सरिया को बरामद कर लिया गया है और पीड़ित पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार के आरोपों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

सनी देओल पहुंचे पटना, तख्त हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बेटे भी साथ
सनी देओल पहुंचे पटना, तख्त हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बेटे भी साथ
Aug 02, 2026, 9:45:00 PM
आरक्षण नहीं मिला तो 2027 से पहले एनडीए के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे : मुकेश सहनी
आरक्षण नहीं मिला तो 2027 से पहले एनडीए के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे : मुकेश सहनी
Aug 02, 2026, 9:13:00 PM
स्वास्थ्य विभाग के लिए अहम खबर, यहां पहली बार हुई पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी
स्वास्थ्य विभाग के लिए अहम खबर, यहां पहली बार हुई पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी
Aug 02, 2026, 8:59:00 PM
ईओ हत्याकांड: पत्नी का स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप, विधायक ने कहा- आरोप राजनीतिक उकसावे का हिस्सा
ईओ हत्याकांड: पत्नी का स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप, विधायक ने कहा- आरोप राजनीतिक उकसावे का हिस्सा
Aug 02, 2026, 8:48:00 PM
एसपी के आदेश पर अड्डेबाजी के खिलाफ चला विशेष अभियान
एसपी के आदेश पर अड्डेबाजी के खिलाफ चला विशेष अभियान
Aug 02, 2026, 8:21:00 PM
नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
Aug 02, 2026, 7:58:00 PM
सारठ में 700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व  मंत्री रणधीर सिंह ने फ्री कंप्यूटर शिक्षा का किया ऐलान
सारठ में 700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने फ्री कंप्यूटर शिक्षा का किया ऐलान
Aug 02, 2026, 6:55:00 PM
रेस्टोरेंट के बेसमेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, दो गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
रेस्टोरेंट के बेसमेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, दो गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
Aug 02, 2026, 6:36:00 PM
गुरु-शिष्य रिश्ते का एक भावुक पल, शिक्षिका के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे
गुरु-शिष्य रिश्ते का एक भावुक पल, शिक्षिका के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे
Aug 02, 2026, 5:56:00 PM
यही रात अंतिम यही रात भारी, बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट कल, प्रशांत किशोर बनेंगे बाजीगर या ढह जाएगा बीजेपी का किला?
यही रात अंतिम यही रात भारी, बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट कल, प्रशांत किशोर बनेंगे बाजीगर या ढह जाएगा बीजेपी का किला?
Aug 02, 2026, 4:45:00 PM