ईओ हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, गर्दन और सीने की कई हड्डियां टूटी

सासाराम। बिहार के चर्चित कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार ईओ विमल कुमार की मौत किसी ठोस वस्तु से बुरी तरह पीटे जाने से हुई है।

ईओ हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, गर्दन और सीने की कई हड्डियां टूटी

सासाराम। बिहार के चर्चित कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार ईओ विमल कुमार पर ना तो कोई धारदार हथियार से प्रहार किया गया और ना हीं उन्हें गोली मारी गई। दरअसल ईओ विमल कुमार की मौत किसी ठोस वस्तु से बुरी तरह पीटे जाने से हुई है।

हार्ड एंड ब्लंट इंजरी से हुई मौत- सीएस 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संदर्भ में सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन ने बताया कि मेडिकल की भाषा में कहे तो ईओ की मौत हार्ड एंड ब्लंट इंजूरी के कारण हुई है। कहीं भी फायर आर्म एवं पेनेट्रेटिंग इंजूरी के निशान नहीं मिले हैं। ईओ को लाठी-डंडा, राॅड अथवा किसी अन्य ठोस वस्तु से बुरी तरह मारा गया है, जिसके कारण आंतरिक ब्लीडिंग के कारण वे शाॅक में चले गये और उनकी मौत हो गई।

गर्दन और सीने की कई हड्डियां टूटी 

सीएस के अनुसार बूरी तरह पीटे जाने के कारण ईओ विमल कुमार के शरीर में मल्टीपल इंजूरी के निशान मिले हैं। गर्दन और सीने की आठ से ज्यादा हड्डियां टूटी हुईं थी। लंग्स, ब्लाडर, लीवर सहित कई जगह इंजूरी पाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके शरीर पर कहीं भी फायर आर्म एवं धारदार हथियार से वार नहीं किया गया है, लेकिन किसी ठोस वस्तु से उन्हें काफी बूरी तरह मारा गया था, जिससे आंतरिक ब्लीडिंग एवं जख्म के कारण उनकी मौत हो गई। 

ईओ हत्याकांड से सरकार घिरी

बता दें कि बीते शनिवार की रात डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। हालांकि इस हत्याकांड में ईओ के चालक मिथिलेश कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन विपक्ष हत्या की जांच और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है। 

इसके अलावा दिवंगत ईओ की पत्नी ने डेहरी के स्थानीय विधायक सोनू सिंह को हत्या का मुख्य साजिशकर्ता बताया है, जबकि आरोपी चालक की पत्नी का कहना है कि उनके पति ने पुलिस के दबाव में आकर हत्या की बात कबूल की है। अब इन तीनों के विरोधाभासी बयानों से पूरा मामला पेचीदा हो गया है और सभी की निगाहें पुलिस की जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM