डेहरी इओ हत्याकांड: आरोपी चालक की पत्नी को साजिश की आशंका

सासाराम जिले के डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या मामले में मुख्य आरोपी मिथलेश कुमार के कबूलनामे के बाद भी पूरा मामला लगातार उलझता जा रहा है।

डेहरी इओ हत्याकांड: आरोपी चालक की पत्नी को साजिश की आशंका

सासाराम जिले के डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या मामले में मुख्य आरोपी मिथलेश कुमार के कबूलनामे के बाद भी पूरा मामला लगातार उलझता जा रहा है। दरअसल हत्याकांड के मुख्य आरोपी और दिवंगत ईओ विमल कुमार के चालक मिथिलेश कुमार की पत्नी ने भी अब पूरे मामले को एक साजिश कर दिया है। हालांकि आरोपी की पत्नी आरती देवी ने इस साजिश के पीछे किसी पर शक होने से इनकार किया है, लेकिन अब उसके बयान सामने आने के बाद साजिश की आशंका बढ़ गई है। गौरतलब हो कि इससे पूर्व दिवंगत ईओ की पत्नी बबीता कुमारी ने भी हत्या के पीछे स्थानीय विधायक पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

मुख्य आरोपी मिथिलेश कुमार की पत्नी आरती देवी का कहना है कि उनके पति को एक सोची समझी साजिश के तहत जानबूझकर फंसाया जा रहा है। पत्नी ने बताया कि उनके पति ने कभी भी अपने काम को लेकर अत्यधिक दबाव अथवा अपने साहब के साथ किसी भी तरह के विवाद का जिक्र घर पर नहीं किया था। इसके विपरीत वे अपने ईओ साहब के स्वभाव का गुणगान करते थे और दोनों के बीच अच्छा तालमेल था। पत्नी का स्पष्ट कहना है कि पुलिस के दबाव में आकर उनके पति ने हत्या की बात कबूल की है, जबकि इसके पीछे किसी और का हाथ है। हालांकि पत्नी ने किसी पर शक होने की बात से इनकार किया है।

वहीं आरती देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि उनके परिवार को न्याय मिल सके। बता दें कि हत्या के मुख्य आरोपी मिथिलेश कुमार एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जिनके जेल जाने से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मुख्य आरोपी मिथिलेश कुमार डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौवाखोंच गांव के निवासी हैं।

दरअसल बिहार सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी की हत्या के इस हाई प्रोफाइल मामले में लगातार आरोप प्रत्यारोप एवं साजिश की आशंका को देखते हुए मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने एक बड़ा फैसला लिया है। आईजी विकास वैभव ने सोमवार को एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए औरंगाबाद एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है और पुलिस हर बिंदुओं पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

लापता बच्चे को खोजने की कोशिश अबतक नाकाम, आक्रोशित परिजनों ने किया एनएच जाम
लापता बच्चे को खोजने की कोशिश अबतक नाकाम, आक्रोशित परिजनों ने किया एनएच जाम
Aug 04, 2026, 10:08:00 AM
मुख्यमंत्री व नगर विकास एवं आवास विभाग सफाई मित्रों की मांगों पर लें शीघ्र निर्णय लें : वार्ड पार्षद
मुख्यमंत्री व नगर विकास एवं आवास विभाग सफाई मित्रों की मांगों पर लें शीघ्र निर्णय लें : वार्ड पार्षद
Aug 04, 2026, 9:52:00 AM
ब्राउन शुगर, लाखों की नेपाली मुद्रा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
ब्राउन शुगर, लाखों की नेपाली मुद्रा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Aug 04, 2026, 9:48:00 AM
टोटो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, लायी जा रही थी बिहार, 5 तस्कर गिरफ्तार
टोटो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, लायी जा रही थी बिहार, 5 तस्कर गिरफ्तार
Aug 04, 2026, 9:29:00 AM
डेहरी इओ हत्याकांड: आरोपी चालक की पत्नी को साजिश की आशंका
डेहरी इओ हत्याकांड: आरोपी चालक की पत्नी को साजिश की आशंका
Aug 04, 2026, 8:31:00 AM
डीसी ने की नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
डीसी ने की नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
Aug 03, 2026, 8:35:00 PM
JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी
JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी
Aug 03, 2026, 8:29:00 PM
मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संचालित विद्यालय व केन्द्रीयकृत रसोईघर की होगी जांच: शिक्षा विभाग
मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संचालित विद्यालय व केन्द्रीयकृत रसोईघर की होगी जांच: शिक्षा विभाग
Aug 03, 2026, 8:15:00 PM
आगामी प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा पर दिया गया जोर
आगामी प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा पर दिया गया जोर
Aug 03, 2026, 8:08:00 PM
बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान
बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान
Aug 03, 2026, 8:03:00 PM