शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने कराई शादी, आपत्तिजनक स्थिति में...

बिहार के समस्तीपुर में कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव में एक शादीशुदा युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा। दोनों को गांव वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। महिला के पति की मौजूदगी में प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी गई।

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने कराई शादी, आपत्तिजनक स्थिति में...

बिहार के समस्तीपुर जिले में रिश्तों से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव में शनिवार देर रात एक शादीशुदा युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा। दोनों को गांव वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत बुलाई गई और महिला के पति की मौजूदगी में प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी गई।

जानकारी के अनुसार, खगड़िया निवासी अनुराधा कुमारी ने करीब डेढ़ वर्ष पहले सिंघिया खुर्द स्थित एक एएनएम कॉलेज में दाखिला लिया था। पढ़ाई के दौरान कॉलेज के स्टाफ मनोहर कुमार से उसका प्रेम संबंध हुआ और लगभग छह महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। मनोहर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

बताया जाता है कि अनुराधा का मनोहर से विवाह से पहले ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ निवासी पन्नालाल यादव से प्रेम संबंध था। पन्नालाल भी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। विवाह के बाद भी दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात का सिलसिला जारी रहा।

शनिवार रात पन्नालाल अनुराधा से मिलने सिंघिया खुर्द पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। घटना के बाद गांव में पंचायत हुई, जिसमें दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया गया। पंचायत के फैसले के बाद अनुराधा के पति मनोहर कुमार की मौजूदगी में अनुराधा और पन्नालाल की शादी करा दी गई।

पन्नालाल ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले वह खगड़िया में एक स्कूल में शिक्षक था, जहां अनुराधा पढ़ती थी। वहीं दोनों के बीच जान-पहचान और प्रेम संबंध शुरू हुआ था। बाद में दोनों अलग हो गए और अपनी-अपनी शादी हो गई। जब अनुराधा ने समस्तीपुर के एएनएम कॉलेज में दाखिला लिया तो दोनों की फिर से बातचीत शुरू हुई और संपर्क लगातार बना रहा।

हालांकि, इस पूरे मामले में यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों की पहले से मौजूद शादियों का कानूनी रूप से क्या हुआ। भारतीय कानून के अनुसार, पहली शादी वैध रहते हुए दूसरी शादी करना कानूनी जटिलताओं का विषय हो सकता है। ऐसे मामलों में पंचायत का फैसला कानूनी प्रक्रिया का विकल्प नहीं होता। मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से किसी कानूनी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

अनूप नारायण सिंह 

Trending News

भाई ने किया धोखा! फर्जी वंशावली बना कर बेच दी जमीन, पीड़ित परिवार का आरोप
भाई ने किया धोखा! फर्जी वंशावली बना कर बेच दी जमीन, पीड़ित परिवार का आरोप
Jul 27, 2026, 1:08:00 PM
कोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी कराने पहुंचे सीओ का घेराव, अधिकारी बैरंग लौटे, मंत्री पर गंभीर आरोप
कोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी कराने पहुंचे सीओ का घेराव, अधिकारी बैरंग लौटे, मंत्री पर गंभीर आरोप
Jul 27, 2026, 1:03:00 PM
प्रदर्शन और AK-47 से फायरिंग के बाद सीवान के हालात कैसे?   DM-SP सड़क पर उतरे
प्रदर्शन और AK-47 से फायरिंग के बाद सीवान के हालात कैसे? DM-SP सड़क पर उतरे
Jul 27, 2026, 12:50:00 PM
दो दर्जन से ज्यादा जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, मुआवजे और स्थायी समाधान की उठी मांग
दो दर्जन से ज्यादा जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, मुआवजे और स्थायी समाधान की उठी मांग
Jul 27, 2026, 12:48:00 PM
भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत
भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत
Jul 27, 2026, 12:37:00 PM
झारखंड में दम तोड़ रही 108 सेवा! निजी एंबुलेंस के भरोसे मरीजों की जान
झारखंड में दम तोड़ रही 108 सेवा! निजी एंबुलेंस के भरोसे मरीजों की जान
Jul 27, 2026, 12:35:00 PM
बीच सड़क पर गोली मारकर युवती की हत्या, घटनास्थल से जिंदा कारतूस बरामद
बीच सड़क पर गोली मारकर युवती की हत्या, घटनास्थल से जिंदा कारतूस बरामद
Jul 27, 2026, 12:20:00 PM
मुजफ्फरपुर से ट्रक और सुपौल से लूट का माल बरामद, अंतरजिला गिरोह का खुलासा
मुजफ्फरपुर से ट्रक और सुपौल से लूट का माल बरामद, अंतरजिला गिरोह का खुलासा
Jul 27, 2026, 12:09:00 PM
पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, संसद में आज पेश होगा बड़ा संशोधन बिल
पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, संसद में आज पेश होगा बड़ा संशोधन बिल
Jul 27, 2026, 12:09:00 PM
सारण की बेटी सबिता महतो ने फिर रचा इतिहास, 19,400 फीट  पर जीती जंग, 6 दिन में 265 KM अल्ट्रा रन
सारण की बेटी सबिता महतो ने फिर रचा इतिहास, 19,400 फीट पर जीती जंग, 6 दिन में 265 KM अल्ट्रा रन
Jul 27, 2026, 11:57:00 AM