नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने कुदाल से पिता की कर दी हत्या, मां भी गंभीर घायल

समस्तीपुर: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पिता को बचाने पहुंची मां पर भी आरोपी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने कुदाल से पिता की कर दी हत्या, मां भी गंभीर घायल

समस्तीपुर: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पिता को बचाने पहुंची मां पर भी आरोपी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी पुत्र मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उनका मंझला पुत्र मोहम्मद अरमान बताया गया है। मृतक के छोटे पुत्र मो. अरबाज के अनुसार, अरमान सूखे नशे का आदी है। उसने नशे के लिए पिता से पैसे मांगे थे, लेकिन पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर रात करीब 12 बजे वह नशे की हालत में घर पहुंचा और माता-पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। इसी दौरान अरमान ने घर में रखी कुदाल उठा ली और पिता पर हमला कर दिया। 

कुदाल के वार से मोहम्मद इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, पति को बचाने पहुंची उनकी पत्नी रूबीना खातून पर भी आरोपी पुत्र ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बताया गया है कि मृतक के तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा पुत्र दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है, जबकि दो पुत्र घर पर रहते हैं। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। शोर सुनकर मृतक का छोटा पुत्र नीचे पहुंचा, जहां उसने अपने पिता को गंभीर हालत में पाया और उन्हें अस्पताल लेकर गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

परिजनों का कहना है कि लगातार सूखे नशे के सेवन के कारण अरमान की मानसिक स्थिति भी प्रभावित हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

प्रभारी सदर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि आरोपी युवक नशे का आदी था और नशे की हालत में ही उसने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

विष्णुपद मंदिर को लेकर बड़ा फैसला, इनका ब्याज माफ, सम्राट कैबिनेट में 17 एजेंडों पर लगी मुहर
विष्णुपद मंदिर को लेकर बड़ा फैसला, इनका ब्याज माफ, सम्राट कैबिनेट में 17 एजेंडों पर लगी मुहर
Sep 15, 2026, 5:37:00 PM
राष्ट्र के विकास को नई गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण : नीतीश कुमार
राष्ट्र के विकास को नई गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण : नीतीश कुमार
Sep 15, 2026, 5:01:00 PM
 दूसरी हत्या, दूसरी बार उम्रकैद..सीरियल किलर सकलदेव यादव को कोर्ट ने सुनाई सजा
दूसरी हत्या, दूसरी बार उम्रकैद..सीरियल किलर सकलदेव यादव को कोर्ट ने सुनाई सजा
Sep 15, 2026, 4:57:00 PM
नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने कुदाल से पिता की कर दी हत्या, मां भी गंभीर घायल
नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने कुदाल से पिता की कर दी हत्या, मां भी गंभीर घायल
Sep 15, 2026, 4:40:00 PM
ट्रांसपोर्ट की आड़ में स्पिरिट की खेप बरामद, सैकड़ों लीटर स्पिरिट के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
ट्रांसपोर्ट की आड़ में स्पिरिट की खेप बरामद, सैकड़ों लीटर स्पिरिट के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
Sep 15, 2026, 4:23:00 PM
8,27,472 परिवारों के बैंक खातों में पहुंचे 7-7 हजार, मुख्यमंत्री ने छूटे हुए परिवारों को एक सप्ताह के भीतर लिस्ट में जोड़ने का दिया निर्देश
8,27,472 परिवारों के बैंक खातों में पहुंचे 7-7 हजार, मुख्यमंत्री ने छूटे हुए परिवारों को एक सप्ताह के भीतर लिस्ट में जोड़ने का दिया निर्देश
Sep 15, 2026, 4:00:00 PM
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने मोतिहारी से दबोचा
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने मोतिहारी से दबोचा
Sep 15, 2026, 3:42:00 PM
कुख्यात गैंगस्टर के भाई बंटी खान ने किए चौंकाने वाले खुलासे, भाई प्रिंस खान का एनकाउंटर हो
कुख्यात गैंगस्टर के भाई बंटी खान ने किए चौंकाने वाले खुलासे, भाई प्रिंस खान का एनकाउंटर हो
Sep 15, 2026, 3:24:00 PM
दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, थाने में सुनवाई नहीं होने की शिकायत, थानाध्यक्ष ने क्या कहा?
दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, थाने में सुनवाई नहीं होने की शिकायत, थानाध्यक्ष ने क्या कहा?
Sep 15, 2026, 3:05:00 PM
जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया संदीप, 10 लोगों की मौत...
जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया संदीप, 10 लोगों की मौत...
Sep 15, 2026, 2:39:00 PM