गुम हुआ फोन वापस मिला तो चेहरे पर आ गई मुस्कान, पुलिस ने लौटाए 89 मोबाइल बरामद

समस्तीपुर जिले की पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत आम नागरिकों के चोरी, छिनतई और गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान में पुलिस ने करीब 22 लाख रुपये मूल्य के कुल 89 मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं।

 गुम हुआ फोन वापस मिला तो चेहरे पर आ गई मुस्कान, पुलिस ने लौटाए 89 मोबाइल बरामद

समस्तीपुर जिले की पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत आम नागरिकों के चोरी, छिनतई और गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। तकनीकी साक्ष्य और सूचना संकलन के आधार पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने करीब 22 लाख रुपये मूल्य के कुल 89 मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर गठित 6 मोबाइल रिकवरी टीमों ने यह कार्रवाई की। बरामद मोबाइलों में सबसे ज्यादा 27 मोबाइल दरभंगा मोबाइल रिकवरी टीम ने बरामद किए। इसके अलावा:  

- सदर-1 टीम: 19 मोबाइल  

- सदर-2 टीम: 18 मोबाइल  

- पटोरी टीम: 12 मोबाइल  

- रोसड़ा टीम: 11 मोबाइल  

- साइबर थाना टीम: 2 मोबाइल  

इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक साइबर दुर्गेश दीप और डीआईयू सह जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी धनजय कुमार कर रहे थे। दरभंगा थाना की प्रभारी रिचा सिंह के नेतृत्व में 15 मोबाइल और विद्यापतिनगर थाना के प्रभारी अमृता राज के नेतृत्व में 10 मोबाइल बरामद कर उन्हें विशेष रूप से सराहा गया।

अब तक का आंकड़ा 

 पुलिस के अनुसार अब तक समस्तीपुर पुलिस "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत करीब 4 करोड़ 46 लाख रुपये मूल्य के 1909 मोबाइल बरामद कर नागरिकों को वापस कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने तकनीकी शाखा के सदस्यों के इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट   

Trending News

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही, बेगूसराय, पटना की घटनाओं पर सख्त हुआ विभाग, जांच के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही, बेगूसराय, पटना की घटनाओं पर सख्त हुआ विभाग, जांच के निर्देश
Aug 07, 2026, 3:50:00 PM
रांची में नशे का कारोबार बेनकाब, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
रांची में नशे का कारोबार बेनकाब, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
Aug 07, 2026, 3:43:00 PM
यूपी: विधानसभा चुनाव से पहले इस पार्टी को लगा बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
यूपी: विधानसभा चुनाव से पहले इस पार्टी को लगा बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
Aug 07, 2026, 3:35:00 PM
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान, 5 किलोमीटर देशभक्ति मैराथन का सफल आयोजन
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान, 5 किलोमीटर देशभक्ति मैराथन का सफल आयोजन
Aug 07, 2026, 3:32:00 PM
तीन नहीं अब 20 चैट को करे पिन, बदलें थीम और आइकॉन, व्हाट्सएप लाया यूनिक फीचर
तीन नहीं अब 20 चैट को करे पिन, बदलें थीम और आइकॉन, व्हाट्सएप लाया यूनिक फीचर
Aug 07, 2026, 3:04:00 PM
 गुम हुआ फोन वापस मिला तो चेहरे पर आ गई मुस्कान, पुलिस ने लौटाए 89 मोबाइल बरामद
गुम हुआ फोन वापस मिला तो चेहरे पर आ गई मुस्कान, पुलिस ने लौटाए 89 मोबाइल बरामद
Aug 07, 2026, 3:04:00 PM
CM ने खोला बातचीत का दरवाजा, लेकिन छात्रों के दो गुटों ने बढ़ाई उलझन
CM ने खोला बातचीत का दरवाजा, लेकिन छात्रों के दो गुटों ने बढ़ाई उलझन
Aug 07, 2026, 2:58:00 PM
बेटे के एमएलसी बनने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कर दी अब यह बडी मांग
बेटे के एमएलसी बनने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कर दी अब यह बडी मांग
Aug 07, 2026, 2:50:00 PM
JPSC-JSSC मार्च में बवाल! छात्र नेता नेहा बोरा समेत 5 पर युवक ने फेंकी स्याही
JPSC-JSSC मार्च में बवाल! छात्र नेता नेहा बोरा समेत 5 पर युवक ने फेंकी स्याही
Aug 07, 2026, 2:43:00 PM
वार्ड 11 के पार्षद बदरी रविदास पर घिरा विवाद, पूर्व प्रत्याशी ने सदस्यता समाप्त करने की उठाई मांग
वार्ड 11 के पार्षद बदरी रविदास पर घिरा विवाद, पूर्व प्रत्याशी ने सदस्यता समाप्त करने की उठाई मांग
Aug 07, 2026, 2:40:00 PM