गणेश सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार, एसपी का बड़ा खुलासा

समस्तीपुर। पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविंद प्रताप सिंह ने रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड के मुख्य वांछित आरोपी बिट्टू कुमार को उसके एक सहयोगी अंशु कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

गणेश सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार, एसपी का बड़ा खुलासा

समस्तीपुर। पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविंद प्रताप सिंह ने रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड के मुख्य वांछित आरोपी बिट्टू कुमार को उसके एक सहयोगी अंशु कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हलई थाना क्षेत्र के वाजितपुर कनरैल स्थित एक पोखर के पास से की गई।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बिट्टू कुमार गणेश सहनी हत्याकांड के अलावा हलई थाना क्षेत्र में महायज्ञ मेले के दौरान हुई फायरिंग की घटना में भी वांछित था। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की है। वहीं उसके सहयोगी के पास से एक मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बरामद हथियार का उपयोग गणेश सहनी हत्याकांड में किए जाने की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध हत्या, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच जारी है तथा अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

पलामू प्रशासन ने जारी किया तथ्यात्मक बयान, भारती पाण्डेय केस में दो कर्मचारियों पर कार्रवाई
पलामू प्रशासन ने जारी किया तथ्यात्मक बयान, भारती पाण्डेय केस में दो कर्मचारियों पर कार्रवाई
Jul 27, 2026, 2:54:00 PM
पलामू में सनसनी! JMP कॉम्प्लेक्स के सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर ह*त्या
पलामू में सनसनी! JMP कॉम्प्लेक्स के सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर ह*त्या
Jul 27, 2026, 2:44:00 PM
अलनीनो की आशंका पर भारी पड़ी बारिश, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
अलनीनो की आशंका पर भारी पड़ी बारिश, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Jul 27, 2026, 2:39:00 PM
AK-47 से छात्रों पर फायरिंग..तेजस्वी यादव के साथ आए राहुल गांधी, कर दिया बड़ा ऐलान
AK-47 से छात्रों पर फायरिंग..तेजस्वी यादव के साथ आए राहुल गांधी, कर दिया बड़ा ऐलान
Jul 27, 2026, 2:24:00 PM
नीतीश कुमार ने की काली मंदिर में पूजा,  सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की
नीतीश कुमार ने की काली मंदिर में पूजा, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की
Jul 27, 2026, 2:12:00 PM
सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, 215 बटालियन में शहीदों को श्रद्धांजलि
सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, 215 बटालियन में शहीदों को श्रद्धांजलि
Jul 27, 2026, 1:59:00 PM
बाबा बैद्यनाथ धाम में अभेद्य सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, 40 DSP संभालेंगे मोर्चा
बाबा बैद्यनाथ धाम में अभेद्य सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, 40 DSP संभालेंगे मोर्चा
Jul 27, 2026, 1:53:00 PM
प्रशांत किशोर के पक्ष में आये आकाश, बोले बीजेपी को सबक सिखाना है
प्रशांत किशोर के पक्ष में आये आकाश, बोले बीजेपी को सबक सिखाना है
Jul 27, 2026, 1:52:00 PM
गौ ह*त्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग के साथ बोकारो में निकला पैदल मार्च, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
गौ ह*त्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग के साथ बोकारो में निकला पैदल मार्च, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Jul 27, 2026, 1:45:00 PM
जमुई में गोस्वामी सम्मेलन सम्पन्न, आरक्षण की मांग, BC-1 और OBC में शामिल करने की मांग
जमुई में गोस्वामी सम्मेलन सम्पन्न, आरक्षण की मांग, BC-1 और OBC में शामिल करने की मांग
Jul 27, 2026, 1:44:00 PM