मुख्यमंत्री व नगर विकास एवं आवास विभाग सफाई मित्रों की मांगों पर लें शीघ्र निर्णय लें : वार्ड पार्षद

समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 33 की वार्ड पार्षद रूबी कुमारी ने मुख्यमंत्री एवं नगर विकास एवं आवास विभाग से राज्यभर में हड़ताल पर बैठे सफाई मित्रों की मांगों पर तत्काल सकारात्मक पहल करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री व नगर विकास एवं आवास विभाग सफाई मित्रों की मांगों पर लें शीघ्र निर्णय लें : वार्ड पार्षद

समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 33 की वार्ड पार्षद रूबी कुमारी ने मुख्यमंत्री एवं नगर विकास एवं आवास विभाग से राज्यभर में हड़ताल पर बैठे सफाई मित्रों की मांगों पर तत्काल सकारात्मक पहल करने की अपील की है। पार्षद रूबी कुमारी ने कहा कि सफाई मित्र शहरों और नगर निकायों की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए वे समाज को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान हड़ताल के कारण कई नगर निकायों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर आम जनता के स्वास्थ्य एवं जनजीवन पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार और नगर विकास एवं आवास विभाग को सफाई मित्रों के प्रतिनिधियों के साथ अविलंब सम्मानजनक एवं सार्थक वार्ता कर उनकी न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। बातचीत के माध्यम से शीघ्र समाधान निकालना जनहित और स्वच्छता व्यवस्था दोनों के लिए आवश्यक है। 

वार्ड पार्षद ने मुख्यमंत्री एवं नगर विकास एवं आवास विभाग से आग्रह किया कि सफाई मित्रों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान कर शीघ्र उचित निर्णय लिया जाए, ताकि हड़ताल समाप्त हो, सफाई मित्र सम्मानपूर्वक अपने कार्य पर लौटें और पूरे बिहार में स्वच्छता व्यवस्था पुनः सामान्य रूप से संचालित हो सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस महत्वपूर्ण विषय पर त्वरित एवं सकारात्मक निर्णय लेगी।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

JPSC PT रद्द होने के संकेत! हेमंत सरकार बनाएगी जांच कमेटी
JPSC PT रद्द होने के संकेत! हेमंत सरकार बनाएगी जांच कमेटी
Aug 04, 2026, 11:01:00 AM
WhatsApp ने बढ़ाई टेंशन, अचानक लॉक हुए हजारों व्हाट्सएप अकाउंट्स, फोटो-वीडियो और स्टिकर भेजना हुआ बंद
WhatsApp ने बढ़ाई टेंशन, अचानक लॉक हुए हजारों व्हाट्सएप अकाउंट्स, फोटो-वीडियो और स्टिकर भेजना हुआ बंद
Aug 04, 2026, 10:55:00 AM
पप्पू यादव पर हमले के विरोध में गृह मंत्री और दिल्ली सरकार का पुतला दहन
पप्पू यादव पर हमले के विरोध में गृह मंत्री और दिल्ली सरकार का पुतला दहन
Aug 04, 2026, 10:22:00 AM
लापता बच्चे को खोजने की कोशिश अबतक नाकाम, आक्रोशित परिजनों ने किया एनएच जाम
लापता बच्चे को खोजने की कोशिश अबतक नाकाम, आक्रोशित परिजनों ने किया एनएच जाम
Aug 04, 2026, 10:08:00 AM
मुख्यमंत्री व नगर विकास एवं आवास विभाग सफाई मित्रों की मांगों पर लें शीघ्र निर्णय लें : वार्ड पार्षद
मुख्यमंत्री व नगर विकास एवं आवास विभाग सफाई मित्रों की मांगों पर लें शीघ्र निर्णय लें : वार्ड पार्षद
Aug 04, 2026, 9:52:00 AM
ब्राउन शुगर, लाखों की नेपाली मुद्रा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
ब्राउन शुगर, लाखों की नेपाली मुद्रा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Aug 04, 2026, 9:48:00 AM
टोटो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, लायी जा रही थी बिहार, 5 तस्कर गिरफ्तार
टोटो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, लायी जा रही थी बिहार, 5 तस्कर गिरफ्तार
Aug 04, 2026, 9:29:00 AM
डेहरी इओ हत्याकांड: आरोपी चालक की पत्नी को साजिश की आशंका
डेहरी इओ हत्याकांड: आरोपी चालक की पत्नी को साजिश की आशंका
Aug 04, 2026, 8:31:00 AM
डीसी ने की नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
डीसी ने की नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
Aug 03, 2026, 8:35:00 PM
JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी
JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी
Aug 03, 2026, 8:29:00 PM