संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप कटाव स्थल का सिमरी विधायक ने किया निरीक्षण

संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप लगे कटान का स्थानीय विधायक संजय सिंह ने निरीक्षण करते न्यासधारी से मुलाकात किया।

संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप कटाव स्थल का सिमरी विधायक ने किया निरीक्षण

सहरसा : संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप लगे कटान का स्थानीय विधायक संजय सिंह ने निरीक्षण करते न्यासधारी से मुलाकात किया। कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप हो रहे भीषण कटान का शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के विधायक ने निरीक्षण करते जलसंसाधन विभाग के अधिकारी को अभिलंब कटावरोधी कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बाबा कारु खिरहरि मंदिर मिथिला-कोसी क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत हैं जिसकी सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों से नदी का कटाव मंदिर से सटे पश्चिम उत्तर के तरफ लगने के कारण मंदिर के समीप लगे मेले की जमीन का कुछ भाग नदी में समा गया। इसके बाद विधायक मंदिर परिसर पहुंचे और न्यासधारी निरंजन कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की। 

दुर्गा पूजा के सप्तमी एवं दिसम्बर माह में संत बाबा कारु खिरहरि का जन्मोत्सव पर यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं 

न्यासधारी निरंजन कुमार ने विधायक को बताया कि दुर्गा पूजा के सप्तमी एवं दिसम्बर माह में संत बाबा कारु खिरहरि का जन्मोत्सव पर यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं, जिसके लिए बैठने की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल और रोशनी की समुचित व्यवस्था, मंदिर की चहारदीवारी और परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य अगले विकास कार्य का हिस्सा है। न्यासधारी की बातों को गंभीरता से लेते विधायक ने आश्वासन दिया कि मंदिर विकास कार्य में वे हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री और कला-संस्कृति विभाग से मिलकर मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की प्रस्ताव रखेंगे। मौके पर सरपंच संजीव कुंवर, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बबलु पासवान, भाजपा महामंत्री गौरव सिंह, इन्द्रदेव खिरहरि, बीरेंद्र खिरहरि, संजय खिरहर, भवेश यादव और छोटु कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

अनीमिया मुक्त बिहार: विशेष अभियान में अब तक 94.71 लाख से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग
अनीमिया मुक्त बिहार: विशेष अभियान में अब तक 94.71 लाख से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग
Sep 29, 2026, 7:33:00 PM
अपनों ने ही दिया धोखा! अंडा कारोबारी के चालक से लूटकांड में लाइनर समेत 6 गिरफ्तार, चाकू व नगदी बरामद
अपनों ने ही दिया धोखा! अंडा कारोबारी के चालक से लूटकांड में लाइनर समेत 6 गिरफ्तार, चाकू व नगदी बरामद
Sep 29, 2026, 7:17:00 PM
रहे तैयार, इस दिन 700 मॉडल स्कूलों का जायजा लेंगे नोडल अफसर
रहे तैयार, इस दिन 700 मॉडल स्कूलों का जायजा लेंगे नोडल अफसर
Sep 29, 2026, 7:11:00 PM
पुलिस ने गुप्त सुचना पर 67 किलो 930 ग्राम गांजा के साथ बोलेरो चालक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने गुप्त सुचना पर 67 किलो 930 ग्राम गांजा के साथ बोलेरो चालक को किया गिरफ्तार
Sep 29, 2026, 7:08:00 PM
गयाजी पहुंची बाल ठाकरे की बहू, पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान
गयाजी पहुंची बाल ठाकरे की बहू, पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान
Sep 29, 2026, 7:07:00 PM
दापाथर के पागला जोरिया में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
दापाथर के पागला जोरिया में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Sep 29, 2026, 7:03:00 PM
भोजपुरी गाने में नाई समाज पर टिप्पणी के विरोध में एक अक्टूबर को आक्रोश मार्च
भोजपुरी गाने में नाई समाज पर टिप्पणी के विरोध में एक अक्टूबर को आक्रोश मार्च
Sep 29, 2026, 6:50:00 PM
बिहार सरस मेला के प्रथम संस्करण में सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, 3.83 करोड़ का कारोबार, साढ़े 3 लाख ने किया भ्रमण
बिहार सरस मेला के प्रथम संस्करण में सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, 3.83 करोड़ का कारोबार, साढ़े 3 लाख ने किया भ्रमण
Sep 29, 2026, 6:48:00 PM
संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप कटाव स्थल का सिमरी विधायक ने किया निरीक्षण
संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप कटाव स्थल का सिमरी विधायक ने किया निरीक्षण
Sep 29, 2026, 6:45:00 PM
सितंबर का बिजली बिल बढ़ा तो घबराएं नहीं, पुराने बकाये का हुआ समायोजन
सितंबर का बिजली बिल बढ़ा तो घबराएं नहीं, पुराने बकाये का हुआ समायोजन
Sep 29, 2026, 6:41:00 PM