सोते-सोते 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा, तीन बहनों का इकलौता भाई था

(सहरसा)। सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के बरैठ पंचायत अंतर्गत अमृता गांव में गुरुवार की रात सोने गए 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो वह अचेत अवस्था में मिला।

सोते-सोते 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा, तीन बहनों का इकलौता भाई था

सोनवर्षा राज/(सहरसा)। सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के बरैठ पंचायत अंतर्गत अमृता गांव में गुरुवार की रात सोने गए 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो वह अचेत अवस्था में मिला। आनन-फानन में उसे निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र और तीन बहनों का इकलौता भाई था।

मृतक की पहचान अमृता गांव के वार्ड संख्या चार निवासी धीरेन्द्र यादव के पुत्र चंद्र कुमार यादव (24) के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, चंद्र कुमार गुरुवार रात करीब नौ बजे भोजन करने के बाद घर के दरवाजे पर बने मचान पर सोने चला गया था। मचान के समीप ही परिवार के अन्य सदस्य भी सो रहे थे।

शुक्रवार सुबह देर तक जब चंद्र कुमार नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया। काफी कोशिश के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजन उसे तत्काल निजी क्लिनिक ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

युवक की अचानक मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट या सर्पदंश के कोई निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों को लेकर आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

 ए के सिंह कॉलेज जपला के छात्र अभय ने रचा इतिहास, नासा ने दिया बड़ा सम्मान
ए के सिंह कॉलेज जपला के छात्र अभय ने रचा इतिहास, नासा ने दिया बड़ा सम्मान
Nov 21, 2026, 6:57:00 PM
अनवर अहमद मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आदर्श विकास विद्यालय बना चैंपियन, पटना के 12 स्कूलों ने लिया हिस्सा
अनवर अहमद मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आदर्श विकास विद्यालय बना चैंपियन, पटना के 12 स्कूलों ने लिया हिस्सा
Nov 21, 2026, 6:46:00 PM
'एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा' फुलवरिया में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूकता रैली
'एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा' फुलवरिया में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूकता रैली
Nov 21, 2026, 6:36:00 PM
हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला
हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला
Nov 21, 2026, 6:22:00 PM
 मां ताराचंडी की धरती रोहतास से लेकर पूरे बिहार तक...IPS विकास वैभव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब!
मां ताराचंडी की धरती रोहतास से लेकर पूरे बिहार तक...IPS विकास वैभव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब!
Nov 21, 2026, 6:08:00 PM
सांसद विष्णु दयाल राम ने मंत्री राधा कृष्ण किशोर के साथ चियांकी एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
सांसद विष्णु दयाल राम ने मंत्री राधा कृष्ण किशोर के साथ चियांकी एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
Nov 21, 2026, 5:54:00 PM
बीएसएल में निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का विरोध, 400 गृह रक्षकों के रोजगार पर मंडराया संकट!
बीएसएल में निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का विरोध, 400 गृह रक्षकों के रोजगार पर मंडराया संकट!
Nov 21, 2026, 5:40:00 PM
लछमिनियां में 13वें मिथिला संस्कृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन, मैथिली को रोजगार से जोड़ने की उठी मांग
लछमिनियां में 13वें मिथिला संस्कृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन, मैथिली को रोजगार से जोड़ने की उठी मांग
Nov 21, 2026, 5:29:00 PM
'नीतीश सेतु पूरा नीतीशमय हो गया है' पोस्टर में तस्वीर नहीं होने के आरोपों पर PM के सामने CM सम्राट का जवाब
'नीतीश सेतु पूरा नीतीशमय हो गया है' पोस्टर में तस्वीर नहीं होने के आरोपों पर PM के सामने CM सम्राट का जवाब
Nov 21, 2026, 5:18:00 PM
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत
Nov 21, 2026, 5:04:00 PM