शुक्रवार को सोलर मेला सह लोन मेला, मौके पर मिलेगा ऋण और अनुदान का लाभ, 30-78 हजार तक सब्सिडी

सहरसा: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर संयंत्रों की स्थापना को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को विकास भवन, सहरसा परिसर में सुबह 10 बजे से सोलर मेला सह लोन मेला का आयोजन

 शुक्रवार को सोलर मेला सह लोन मेला, मौके पर मिलेगा ऋण और अनुदान का लाभ, 30-78 हजार तक सब्सिडी

सहरसा: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर संयंत्रों की स्थापना को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को विकास भवन, सहरसा परिसर में सुबह 10 बजे से सोलर मेला सह लोन मेला का आयोजन किया जाएगा।

विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि मेले का उद्घाटन जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिजली बिल से राहत दिलाना और स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

इसके अलावा, उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने के लिए बैंकों के माध्यम से लगभग सात प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर दो लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के लाभार्थी इस ऋण का भुगतान चार से पांच वर्षों में, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लाभार्थी सात से आठ वर्षों में कर सकते हैं।

मेले में उपभोक्ताओं को सोलर संयंत्र की स्थापना, लागत, अनुदान, ऋण प्रक्रिया और अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न बैंकों और अधिकृत एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जिनसे लोग ऋण संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

जिला प्रशासन और विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में शामिल होकर योजना का लाभ उठाएं और स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा के उपयोग की दिशा में कदम बढ़ाएं।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM