मिथिलांचल में नवविवाहिता 15 दिनों तक करेंगी माता विषहरा व शिव-पार्वती की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना

सावन मास की पहली सोमवारी के साथ ही मिथिलांचल में नवविवाहिताओं का प्रमुख पर्व मधुश्रावणी भी सोमवार से शुरू होगा। इस वर्ष सावन मास में चार सोमवारी पड़ रही हैं। सावन की पहली सोमवारी 3 अगस्त को है।

मिथिलांचल में नवविवाहिता 15 दिनों तक करेंगी माता विषहरा व शिव-पार्वती की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना

सहरसा। सावन मास की पहली सोमवारी के साथ ही मिथिलांचल में नवविवाहिताओं का प्रमुख पर्व मधुश्रावणी भी सोमवार से शुरू होगा। इस वर्ष सावन मास में चार सोमवारी पड़ रही हैं। सावन की पहली सोमवारी 3 अगस्त को है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है।

ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान एवं फाउंडेशन के संस्थापक तथा प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया कि मिथिलांचल की परंपरा में मधुश्रावणी पर्व नवविवाहिताओं के लिए विशेष महत्व रखता है। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से शुरू होने वाला यह पर्व शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को संपन्न होता है। इस वर्ष मधुश्रावणी की शुरुआत 3 अगस्त से होगी और इसका समापन 15 अगस्त को होगा।

फूल चुनकर माता विषहरा और शिव-पार्वती की होती है पूजा

पंडित तरुण झा के अनुसार मधुश्रावणी के दौरान नवविवाहिताएं प्रतिदिन बगीचों से फूल चुनकर लाती हैं और माता विषहरा सहित भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा करती हैं। फूल चुनने के दौरान महिलाओं द्वारा गाए जाने वाले पारंपरिक गीतों से वातावरण भी सुहावना हो जाता है।

15 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में नवविवाहिताओं को दो दिन नाग देवता की कथा सुनाई जाती है। शेष 13 दिनों में सावित्री-सत्यवान, शिव-पार्वती, राम-सीता और राधा-कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं से जुड़ी कथाएं सुनने की परंपरा है।

पति की दीर्घायु के लिए करती हैं पूजा

मधुश्रावणी के दौरान नवविवाहिताएं अपने ससुराल से भेजे गए खाद्य पदार्थों का सेवन करती हैं और वहां से भेजे गए नए वस्त्र धारण करती हैं। कथा वाचिका द्वारा अलग-अलग अध्यायों में धार्मिक कथाओं का श्रवण कराया जाता है। संध्या के समय होने वाली पूजा में कोहबर एवं भगवती गीतों की विशेष परंपरा है। नवविवाहिताएं इस पर्व के माध्यम से अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की मंगलकामना करती हैं।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

2007 के डबल म*र्डर से एनका*उंटर तक... ऐसी रही गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की क्राइम कुंडली
2007 के डबल म*र्डर से एनका*उंटर तक... ऐसी रही गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की क्राइम कुंडली
Aug 03, 2026, 12:07:00 PM
 6 राउंड के बाद प्रशांत किशोर को बड़ी बढ़त, कांग्रेस सांसद ने दी शुभकामनाएं, पीके समर्थकों का जोश हाई
6 राउंड के बाद प्रशांत किशोर को बड़ी बढ़त, कांग्रेस सांसद ने दी शुभकामनाएं, पीके समर्थकों का जोश हाई
Aug 03, 2026, 11:59:00 AM
JPSC मामले में CID के सामने चौथी बार पेश हुए पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते
JPSC मामले में CID के सामने चौथी बार पेश हुए पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते
Aug 03, 2026, 11:48:00 AM
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, एक महीने में 765 लंबित मामलों की चार्जशीट दाखिल
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, एक महीने में 765 लंबित मामलों की चार्जशीट दाखिल
Aug 03, 2026, 11:29:00 AM
Bankipur Upchunav Result: प्रशांत किशोर चौथे राउंड में 1145 वोटों से आगे, बीजेपी की वापसी, रेखा गुप्ता...
Bankipur Upchunav Result: प्रशांत किशोर चौथे राउंड में 1145 वोटों से आगे, बीजेपी की वापसी, रेखा गुप्ता...
Aug 03, 2026, 11:17:00 AM
फिर सक्रिय हुआ CID का 'ह्यू एंड क्राई' नेटवर्क, बोकारो से लापता 3 लोगों की तलाश शुरू
फिर सक्रिय हुआ CID का 'ह्यू एंड क्राई' नेटवर्क, बोकारो से लापता 3 लोगों की तलाश शुरू
Aug 03, 2026, 11:15:00 AM
भक्तिमय हुई बाबा नगरी! पहली सोमवारी पर जलार्पण के लिए रात से कतार में खड़े रहे लाखों शिवभक्त
भक्तिमय हुई बाबा नगरी! पहली सोमवारी पर जलार्पण के लिए रात से कतार में खड़े रहे लाखों शिवभक्त
Aug 03, 2026, 11:04:00 AM
मिथिलांचल में नवविवाहिता 15 दिनों तक करेंगी माता विषहरा व शिव-पार्वती की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना
मिथिलांचल में नवविवाहिता 15 दिनों तक करेंगी माता विषहरा व शिव-पार्वती की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना
Aug 03, 2026, 10:50:00 AM
धुर्वा डैम में मिला 85 वर्षीय रिटायर्ड HEC कर्मी का श*व, जांच में जुटी पुलिस
धुर्वा डैम में मिला 85 वर्षीय रिटायर्ड HEC कर्मी का श*व, जांच में जुटी पुलिस
Aug 03, 2026, 10:42:00 AM
झारखंड में मौसम का यू-टर्न, आज भी गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश
झारखंड में मौसम का यू-टर्न, आज भी गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश
Aug 03, 2026, 10:27:00 AM