समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन में लगी भीषण आग, मचा हडकंप

राज्य के सहरसा जिले से बडी खबर है। यहां एक ट्रेन में आग लगने की खबर है। ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आते ही महकमें में हडकंप मच गया।

समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन में लगी भीषण आग, मचा हडकंप

राज्य के सहरसा जिले से बडी खबर है। यहां एक ट्रेन में आग लगने की खबर है। ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आते ही महकमें में हडकंप मच गया। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल के वाहनों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के सहरसा-मानसी रेलखंड पर तब अफरातफरी मच गयी, जब सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इंजन में अचानक आग लगने से  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इंजन से उठती ऊंची-ऊंची लपटों और धुएं को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मियों ने तत्काल ट्रेन को खाली कराया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। घटना के बाद से अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अब रेल प्रशासन आग लगने की वजह को जानने में जुट गया है। घटना क्यों और कैसे घटी, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

भक्तिमय हुई बाबा नगरी! पहली सोमवारी पर जलार्पण के लिए रात से कतार में खड़े रहे लाखों शिवभक्त
भक्तिमय हुई बाबा नगरी! पहली सोमवारी पर जलार्पण के लिए रात से कतार में खड़े रहे लाखों शिवभक्त
Aug 03, 2026, 11:04:00 AM
मिथिलांचल में नवविवाहिता 15 दिनों तक करेंगी माता विषहरा व शिव-पार्वती की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना
मिथिलांचल में नवविवाहिता 15 दिनों तक करेंगी माता विषहरा व शिव-पार्वती की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना
Aug 03, 2026, 10:50:00 AM
धुर्वा डैम में मिला 85 वर्षीय रिटायर्ड HEC कर्मी का श*व, जांच में जुटी पुलिस
धुर्वा डैम में मिला 85 वर्षीय रिटायर्ड HEC कर्मी का श*व, जांच में जुटी पुलिस
Aug 03, 2026, 10:42:00 AM
झारखंड में मौसम का यू-टर्न, आज भी गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश
झारखंड में मौसम का यू-टर्न, आज भी गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश
Aug 03, 2026, 10:27:00 AM
JPSC परीक्षा मामले में CID का बड़ा ऑपरेशन, 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
JPSC परीक्षा मामले में CID का बड़ा ऑपरेशन, 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Aug 03, 2026, 10:15:00 AM
Bankipur Upchunav Result: बांकीपुर में उलटफेर, तीसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे, BJP के नीरज सिन्हा पीछे
Bankipur Upchunav Result: बांकीपुर में उलटफेर, तीसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे, BJP के नीरज सिन्हा पीछे
Aug 03, 2026, 10:14:00 AM
पलामू में पुलिस का डबल एक्शन, गां*जा और देसी क*ट्टे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
पलामू में पुलिस का डबल एक्शन, गां*जा और देसी क*ट्टे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
Aug 03, 2026, 9:51:00 AM
बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव: मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट में प्रशांत किशोर आगे
बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव: मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट में प्रशांत किशोर आगे
Aug 03, 2026, 9:41:00 AM
समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन में लगी भीषण आग, मचा हडकंप
समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन में लगी भीषण आग, मचा हडकंप
Aug 03, 2026, 8:35:00 AM
झारखंड में पुलिस मुठभेड़, कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर
झारखंड में पुलिस मुठभेड़, कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर
Aug 03, 2026, 8:24:00 AM