कारगिल विजय दिवस पर शहीद रमण कुमार झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सहरसा जिले के वनगांव स्थित कारगिल शहीद सिपाही रमण कुमार झा की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कारगिल विजय दिवस पर शहीद रमण कुमार झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सहरसा जिले के वनगांव स्थित कारगिल शहीद सिपाही रमण कुमार झा की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोशी प्रमंडल के पूर्व सैनिकों, कनिष्ठ पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने शिरकत कर शहीद को नमन किया।

कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कोशी प्रमंडल के पूर्व सैनिक अपने मेडल के साथ पहुंचे। सभी ने शहीद सिपाही रमण कुमार झा की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए देश की रक्षा की। शहीद रमण कुमार झा का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके त्याग और राष्ट्रभक्ति को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। पूर्व सैनिकों ने युवाओं से राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाने और शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

भाजपा MLC और पटना ASP आपस में ही भिड़ गई, हाथ पकड़कर...वीडियो वायरल
भाजपा MLC और पटना ASP आपस में ही भिड़ गई, हाथ पकड़कर...वीडियो वायरल
Jul 26, 2026, 2:46:00 PM
गुरु पूर्णिमा पर होगा भव्य आयोजन, राष्ट्रहित में एकजुट रहने की अपील
गुरु पूर्णिमा पर होगा भव्य आयोजन, राष्ट्रहित में एकजुट रहने की अपील
Jul 26, 2026, 2:33:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर श्रीकृष्णापुरी में भाजपा-एनडीए की चुनावी बैठक, नीरज सिन्हा के समर्थन की अपील
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर श्रीकृष्णापुरी में भाजपा-एनडीए की चुनावी बैठक, नीरज सिन्हा के समर्थन की अपील
Jul 26, 2026, 2:04:00 PM
मन की बात' में गूंजा सीतामढ़ी का नाम, PM मोदी ने की सिंगल यूज प्लास्टिक रीसाइक्लिंग अभियान की सराहना
मन की बात' में गूंजा सीतामढ़ी का नाम, PM मोदी ने की सिंगल यूज प्लास्टिक रीसाइक्लिंग अभियान की सराहना
Jul 26, 2026, 1:57:00 PM
कतरास ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, SIT की कार्रवाई से हड़कंप
कतरास ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, SIT की कार्रवाई से हड़कंप
Jul 26, 2026, 1:45:00 PM
कारगिल विजय दिवस पर शहीद रमण कुमार झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
कारगिल विजय दिवस पर शहीद रमण कुमार झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Jul 26, 2026, 1:18:00 PM
रिहायशी इलाकों में घुसा मगरमच्छ, महिला के दोनों पैर को दबोचा, फिर तो...
रिहायशी इलाकों में घुसा मगरमच्छ, महिला के दोनों पैर को दबोचा, फिर तो...
Jul 26, 2026, 12:54:00 PM
कारगिल विजय दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें ये बधाई संदेश, वीर शहीदों को ऐसे करें याद
कारगिल विजय दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें ये बधाई संदेश, वीर शहीदों को ऐसे करें याद
Jul 26, 2026, 12:36:00 PM
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया गया  सम्मानित, मंत्री-सांसद रहें मौजूद
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित, मंत्री-सांसद रहें मौजूद
Jul 26, 2026, 12:13:00 PM
गोपालगंज में डीएम-एसपी की जोड़ी रंग लाई, VIP कल्चर छोड़ बुलेट से शहर में घूमते रहे DM-SP
गोपालगंज में डीएम-एसपी की जोड़ी रंग लाई, VIP कल्चर छोड़ बुलेट से शहर में घूमते रहे DM-SP
Jul 26, 2026, 12:02:00 PM