'आरोप साबित हुआ तो सक्रिय राजनीति से ले लूंगा संन्यास' 70 लाख रुपये के घोटाले का आरोप

सिमरी बख्तियारपुर/(सहरसा)। नगर परिषद में कथित 70 लाख रुपये के वॉल पेंटिंग घोटाले में नाम जोड़े जाने पर भाजपा नेता रितेश रंजन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया।

'आरोप साबित हुआ तो सक्रिय राजनीति से ले लूंगा संन्यास' 70 लाख रुपये के घोटाले का आरोप

सिमरी बख्तियारपुर/(सहरसा)। नगर परिषद में कथित 70 लाख रुपये के वॉल पेंटिंग घोटाले में नाम जोड़े जाने पर भाजपा नेता रितेश रंजन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। साथ ही सार्वजनिक रूप से कहा है कि यदि किसी निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच में उनकी संलिप्तता साबित हो जाती है तो वह सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में रितेश रंजन ने कहा कि 18 नवंबर को लोजपा विधायक संजय सिंह के निर्देश पर आयोजित प्रेस वार्ता में उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने के उद्देश्य से निराधार आरोप लगाए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह न तो नगर परिषद के अध्यक्ष हैं, न उपाध्यक्ष और न ही वार्ड पार्षद हैं। जिस कंपनी को वॉल पेंटिंग का कार्य आवंटित किया गया है, उससे भी उनका कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं दिशा और बीस सूत्री की बैठकों में वॉल पेंटिंग, हाईमास्ट लाइट, तिरंगा लाइट सहित नगर परिषद से जुड़ी कई कथित अनियमितताओं और जनहित के मुद्दों को उठाया है। ये सभी विषय संबंधित बैठकों की कार्यवाही और प्रस्तावों में दर्ज हैं।

भाजपा नेता ने विधायक संजय सिंह से पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने संबंधित कंपनी के निदेशक के कॉल रिकॉर्ड की भी विधिसम्मत जांच कराने की बात कही। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि कंपनी के निदेशक के कॉल रिकॉर्ड में उनके मोबाइल नंबर से एक भी बातचीत प्रमाणित होती है अथवा जांच में उनकी संलिप्तता सामने आती है तो वह सक्रिय राजनीति छोड़ देंगे।

सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने को लेकर उठाए गए सवालों पर भी उन्होंने सफाई दी। रितेश रंजन ने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सांसद द्वारा अपने प्रतिनिधि का चयन करना उनका अधिकार है, बशर्ते यह नियमों के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि सांसद प्रतिनिधि के रूप में उनके किसी कार्य में अनियमितता, पद के दुरुपयोग या गलत गतिविधि की संलिप्तता प्रमाणित होती है तो वह उसी दिन अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

उन्होंने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन व्यक्तिगत द्वेष के कारण किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है। उन्होंने पूरे मामले में आरोप-प्रत्यारोप के बजाय निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

गौरतलब है कि रितेश रंजन भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक और सांसद प्रतिनिधि हैं।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

 ए के सिंह कॉलेज जपला के छात्र अभय ने रचा इतिहास, नासा ने दिया बड़ा सम्मान
ए के सिंह कॉलेज जपला के छात्र अभय ने रचा इतिहास, नासा ने दिया बड़ा सम्मान
Nov 21, 2026, 6:57:00 PM
अनवर अहमद मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आदर्श विकास विद्यालय बना चैंपियन, पटना के 12 स्कूलों ने लिया हिस्सा
अनवर अहमद मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आदर्श विकास विद्यालय बना चैंपियन, पटना के 12 स्कूलों ने लिया हिस्सा
Nov 21, 2026, 6:46:00 PM
'एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा' फुलवरिया में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूकता रैली
'एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा' फुलवरिया में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूकता रैली
Nov 21, 2026, 6:36:00 PM
हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला
हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला
Nov 21, 2026, 6:22:00 PM
 मां ताराचंडी की धरती रोहतास से लेकर पूरे बिहार तक...IPS विकास वैभव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब!
मां ताराचंडी की धरती रोहतास से लेकर पूरे बिहार तक...IPS विकास वैभव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब!
Nov 21, 2026, 6:08:00 PM
सांसद विष्णु दयाल राम ने मंत्री राधा कृष्ण किशोर के साथ चियांकी एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
सांसद विष्णु दयाल राम ने मंत्री राधा कृष्ण किशोर के साथ चियांकी एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
Nov 21, 2026, 5:54:00 PM
बीएसएल में निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का विरोध, 400 गृह रक्षकों के रोजगार पर मंडराया संकट!
बीएसएल में निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का विरोध, 400 गृह रक्षकों के रोजगार पर मंडराया संकट!
Nov 21, 2026, 5:40:00 PM
लछमिनियां में 13वें मिथिला संस्कृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन, मैथिली को रोजगार से जोड़ने की उठी मांग
लछमिनियां में 13वें मिथिला संस्कृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन, मैथिली को रोजगार से जोड़ने की उठी मांग
Nov 21, 2026, 5:29:00 PM
'नीतीश सेतु पूरा नीतीशमय हो गया है' पोस्टर में तस्वीर नहीं होने के आरोपों पर PM के सामने CM सम्राट का जवाब
'नीतीश सेतु पूरा नीतीशमय हो गया है' पोस्टर में तस्वीर नहीं होने के आरोपों पर PM के सामने CM सम्राट का जवाब
Nov 21, 2026, 5:18:00 PM
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत
Nov 21, 2026, 5:04:00 PM