‎बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले तेजस्वी को एक और झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी

राज्य की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अधयक्ष तेजस्वी यादव को फिर एक तगडा झटका लगा है।

‎बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले तेजस्वी को एक और झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी

राज्य की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अधयक्ष तेजस्वी यादव को फिर एक तगडा झटका लगा है। पार्टी के बडे नेताओं ने शुमार होने वाले सीतामढी से पूर्व सांसद अर्जुन राय ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने राजद पर कई आरोप लगाये। अर्जुन राय के साथ कई अन्य दलों के नेताओं ने भी बीजेपी का दामन थाना। कार्यक्रम राजधानी में आयोजित हुआ।

सोमवार को राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सीतामढ़ी के पूर्व सांसद डॉ. अर्जुन राय,  कांग्रेस के सुरसंड विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी एवं सीतामढ़ी के पूर्व लोक अभियोजक विमल शुक्ला, औराई प्रमुख साकेत सुमन, रूनी सैदपुर से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी मोनी गुप्ता, गया के वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष गिरी, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विकास एन. भारती अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

‎‎इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता एवं बांकीपुर विधानसभा से प्रत्याशी रहे सिकंदर कुमार कुशवाहा (जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के समर्थन की घोषणा की), कुढ़नी विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व मेयर प्रत्याशी कुसुम लता वर्मा , पैक्स अध्यक्ष सुधीर प्रसाद भी भाजपा में शामिल हुए। इनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

इस मौके पर अर्जुन राय ने कहा था कि राज्य में डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। राजद अब लालू प्रसाद यादव वाली राजद नहीं नही। पीए मोदी के नेतृत्व और प्रदेश बीजेपी की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। ज्ञात हो कि अर्जुन राय की गिनती राजद के कर्मठ और पुराने नेताओं में होती रही है। अर्जुन के इस्तीफे से सीतामढी और आसपास के इलाके में असर पड सकता है।

‎‎इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की लोकप्रियता के कारण अन्य दलों में लगातार भगदड़ मची हुई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों के अच्छे और समर्पित कार्यकर्ताओं को अब वहां घुटन महसूस हो रही है, इसलिए वे भाजपा की विचारधारा पर विश्वास जताते हुए पार्टी से जुड़ रहे हैं। लगभग प्रत्येक एक-दो दिन पर सैकड़ों लोग वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, जिससे पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। सरावगी ने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के अनुभव और जनाधार से भाजपा को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन गांव-गांव तक विस्तार करेगा।

‎‎प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल हो चुका है। देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बनकर उभरा है। वहीं बिहार में डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और जनता का विश्वास लगातार पार्टी के पक्ष में मजबूत हो रहा है। बता दें कि इसस पहले राजद के प्रखर वक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी ने भी चंद रोज पहले ही राजद को छोडकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। तब उन्होंने भी पार्टी के नेतृत्व और नेताओं पर कई आरोप लगाये थे। 

‎इस ‎मिलन समारोह में बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा, विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, रत्नेश कुशवाहा, गायत्री देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अमित प्रकाश बबलू तथा प्रभात मालाकार सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending News

विधायक राजू सिंह को बडी राहत, दिल्ली हाइकोर्ट से मिली जमानत
विधायक राजू सिंह को बडी राहत, दिल्ली हाइकोर्ट से मिली जमानत
Jul 27, 2026, 5:04:00 PM
हाथों में हथियार लिए वीडियो वायरल होने से हडकंप, अभी तक पुष्टि नहीं
हाथों में हथियार लिए वीडियो वायरल होने से हडकंप, अभी तक पुष्टि नहीं
Jul 27, 2026, 4:47:00 PM
JPSC विवाद पर पूर्व चेयरमैन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा-जांच से सामने आएगा सच
JPSC विवाद पर पूर्व चेयरमैन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा-जांच से सामने आएगा सच
Jul 27, 2026, 4:40:00 PM
कोबरा ने डसा, डिब्बे में उसी सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, सब रह गए हैरान
कोबरा ने डसा, डिब्बे में उसी सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, सब रह गए हैरान
Jul 27, 2026, 4:36:00 PM
सरकारी अस्पतालों में 70 प्रकार की सर्जरी,  24×7 स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर स्वास्थ्य विभाग का जोर
सरकारी अस्पतालों में 70 प्रकार की सर्जरी, 24×7 स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर स्वास्थ्य विभाग का जोर
Jul 27, 2026, 4:35:00 PM
36 घंटे बाद डैम से मिला मजदूर का श*व, परिजनों ने जताई ह*त्या की आशंका
36 घंटे बाद डैम से मिला मजदूर का श*व, परिजनों ने जताई ह*त्या की आशंका
Jul 27, 2026, 4:00:00 PM
कलयुगी बेटे की करतूत से सब दंग, धारदार हथियार से कर दी मां की हत्या
कलयुगी बेटे की करतूत से सब दंग, धारदार हथियार से कर दी मां की हत्या
Jul 27, 2026, 3:54:00 PM
‎बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले तेजस्वी को एक और झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी
‎बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले तेजस्वी को एक और झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी
Jul 27, 2026, 3:53:00 PM
चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ तारकेश्वर कुमार को 'कटिहार गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया
चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ तारकेश्वर कुमार को 'कटिहार गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया
Jul 27, 2026, 3:35:00 PM
छात्र आंदोलन में उपद्रव करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 8 की तस्वीर जारी, यूट्यूबर-ब्लॉगर भी रडार पर
छात्र आंदोलन में उपद्रव करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 8 की तस्वीर जारी, यूट्यूबर-ब्लॉगर भी रडार पर
Jul 27, 2026, 3:17:00 PM