पटना: ट्रक ऑटो में सीधी भिडंत, भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत

राजधानी से बडी खबर है। यहां एक भीषण सडक हादसे में तीन लोगों के मौत की खबर है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। ऑटो और ट्रक के बीच हुए भीषण टक्कर के कारण हादसा हुआ।

पटना: ट्रक ऑटो में सीधी भिडंत, भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत

राजधानी से बडी खबर है। यहां एक भीषण सडक हादसे में तीन लोगों के मौत की खबर है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। ऑटो और ट्रक के बीच हुए भीषण टक्कर के कारण हादसा हुआ। घटना राजधानी के पटना-सरमेरा एनएच पर घटी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह राजधानी के पटना-सरमेरा एनएच पर गुरूवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के सैदननपुर गांव के पास घटी। मिली जानकारी के अनुसार जमालपुर के निवासी गौतम कुमार गुरूवार को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ इलाज कराने के लिए पटनपुरा जा रहे थे। इसी दौरान सैदननपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में भीषण टक्कर मार दी। घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा इतना गंभीर था कि ऑटो के परखच्चे उड गए। इधर भिडंत के बाद मौके पर कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि घटना में गौतम कुमार की पत्नी सीमा कुमारी, पुत्री रिया कुमारी तथा आठ वर्षीय एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गौतम और उनके परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड एकत्र हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर जमकर हंगामा किया। वहीं सूचना मिलने पर गौरीचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने पटना-सरमेरा हाईवे जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। गौरीचक थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक चालक और वाहन की पहचान में जुटी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM