चुनाव से पहले पटना को मिली मेट्रो की सौगातः CM नीतीश ने दिखाई हरी झंडी, पहले फेज में 3 स्टेशन के बीच दौड़ेगी मेट्रो

बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले पटना मेट्रो की शुरुआत हो गई है। सोमवार को CM नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

Patna metro

बिहार की राजधानी पटना आज ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पटना मेट्रो की शुरुआत हो गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना बिहार के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पहले फेज में मेट्रो सेवा न्यू ISBT से भूतनाथ रोड के बीच शुरू की गई है। करीब 4.5 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर फिलहाल तीन स्टेशन शामिल हैं — न्यू ISBT, जीरो माइल और भूतनाथ रोड। किराया भी आम लोगों को ध्यान में रखकर रखा गया है। न्यू ISBT से जीरो माइल का किराया 15 रुपए, जबकि न्यू ISBT से भूतनाथ रोड तक 30 रुपए तय किया गया है।

मेट्रो 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक इसका परिचालन होगा। हालांकि, आम यात्रियों के लिए यह सेवा कब से शुरू होगी, इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने बेली रोड पर मेट्रो परियोजना के तहत बनने वाली 6 अंडरग्राउंड टनल का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हालांकि, कार्यक्रम के दौरान कवरेज कर रहे कुछ मीडिया कर्मियों और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की की भी खबर सामने आई।

पटना मेट्रो की शुरुआत ने राजधानी के लोगों में उत्साह भर दिया है। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में यह सेवा शहर के अन्य हिस्सों तक भी विस्तार पाएगी।


Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM