पटना मेट्रो को लेकर CM सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक, बेली रोड ट्रैफिक पर बड़ा आदेश

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो निर्माण की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। सीएम ने बेली रोड पर सुगम और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पटना मेट्रो को लेकर CM सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक, बेली रोड ट्रैफिक पर बड़ा आदेश

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो निर्माण की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। सीएम ने बेली रोड पर सुगम और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 11 प्रमुख स्ट्रेच पर सड़क चौड़ीकरण और जंक्शन सुधार होगा। ट्रैफिक प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने वेंडिंग जोन चिन्हित करने और विभागों के बेहतर समन्वय के निर्देश दिए और कहा कि मेट्रो निर्माण भी तेज रहे, जनता को भी परेशानी न हो।

दरअसल शनिवार को सीएम सम्राट चौधरी ने लोकसेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आयोजित पथ निर्माण विभाग के प्रस्तुतीकरण एवं समीक्षा बैठक में मेट्रो निर्माण के दौरान नेहरू पथ (बेली रोड) पर सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्य बिंदु :-

•नेहरू पथ पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए चिन्हित 11 स्ट्रेच का स्थल निरीक्षण कर वास्तविक आवश्यकता के अनुसार सड़क चौड़ीकरण, जंक्शन सुधार, बॉटलनेक हटाने तथा अन्य आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए जाएंगे।

•मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संभावित प्रभावित स्थलों पर समय रहते वैकल्पिक मार्गों की पहचान कर समुचित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

•नेहरू पथ पर यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए उपयुक्त वेंडिंग जोन की पहचान करने तथा पथ निर्माण विभाग, मेट्रो निर्माण एजेंसियों, जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

•उद्देश्य स्पष्ट है- मेट्रो निर्माण की गति भी बनी रहे और आम नागरिकों को निर्बाध, सुरक्षित एवं सुगम यातायात की सुविधा भी मिलती रहे।

Trending News

फर्जी SMS से रहें सावधान! NPCI ने डिजिटल पेमेंट यूजर्स के लिए जारी की एडवाइजरी
फर्जी SMS से रहें सावधान! NPCI ने डिजिटल पेमेंट यूजर्स के लिए जारी की एडवाइजरी
Aug 01, 2026, 4:32:00 PM
पेपर लीक पर सबसे बड़ा प्रहार! राष्ट्रपति ने नए कानून को दी मंज़ूरी
पेपर लीक पर सबसे बड़ा प्रहार! राष्ट्रपति ने नए कानून को दी मंज़ूरी
Aug 01, 2026, 4:24:00 PM
भरत तिवारी को गोली मारने वाले STF जवान की गिरफ्तारी पर DGP का बड़ा बयान
भरत तिवारी को गोली मारने वाले STF जवान की गिरफ्तारी पर DGP का बड़ा बयान
Aug 01, 2026, 4:19:00 PM
संयुक्त राष्ट्र में झारखंड का परचम, डॉ. बेंजामिन बाड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
संयुक्त राष्ट्र में झारखंड का परचम, डॉ. बेंजामिन बाड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Aug 01, 2026, 3:57:00 PM
प्रेम संबंध में महिला की हत्या, स्वाभिमान बटालियन के मुंशी को उम्रकैद
प्रेम संबंध में महिला की हत्या, स्वाभिमान बटालियन के मुंशी को उम्रकैद
Aug 01, 2026, 3:51:00 PM
पंचवटी प्लाजा में तीसरे दिन भी IT की छापेमारी, वित्तीय रिकॉर्ड और दस्तावेज़ों की हो रही पड़ताल
पंचवटी प्लाजा में तीसरे दिन भी IT की छापेमारी, वित्तीय रिकॉर्ड और दस्तावेज़ों की हो रही पड़ताल
Aug 01, 2026, 3:33:00 PM
पटना मेट्रो को लेकर CM सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक, बेली रोड ट्रैफिक पर बड़ा आदेश
पटना मेट्रो को लेकर CM सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक, बेली रोड ट्रैफिक पर बड़ा आदेश
Aug 01, 2026, 3:27:00 PM
अब बदलेंगे जातिसूचक और आपत्तिजनक नाम, सड़कों-मोहल्लों के नामकरण के लिए नई नियमावली लागू
अब बदलेंगे जातिसूचक और आपत्तिजनक नाम, सड़कों-मोहल्लों के नामकरण के लिए नई नियमावली लागू
Aug 01, 2026, 3:09:00 PM
प्रेम प्रसंग में युवक ने सिकरहना पुल से लगाई छलांग, दर्दनाक मौत
प्रेम प्रसंग में युवक ने सिकरहना पुल से लगाई छलांग, दर्दनाक मौत
Aug 01, 2026, 3:02:00 PM
ढाई साल की बच्ची ने खेल-खेल में रच दिया इतिहास, पहचानती है 153 देशों के झंडे, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर
ढाई साल की बच्ची ने खेल-खेल में रच दिया इतिहास, पहचानती है 153 देशों के झंडे, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर
Aug 01, 2026, 2:33:00 PM