पटना में 'वरेण्यम क्लासेज' का शुभारंभ, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

राजधानी पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक नई शैक्षणिक पहल की शुरुआत की गई है। वरेण्यम क्लासेज (Varenyam Classes) का शुभारंभ पटना विश्वविद्यालय के समीप आयोजित एक समारोह में किया गया।

पटना में 'वरेण्यम क्लासेज' का शुभारंभ, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

राजधानी पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक नई शैक्षणिक पहल की शुरुआत की गई है। वरेण्यम क्लासेज (Varenyam Classes) का शुभारंभ पटना विश्वविद्यालय के समीप आयोजित एक समारोह में किया गया। यह संस्थान Nisha Upendra Educational & Social Welfare Trust की एक इकाई है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराना है।

संस्थान के निदेशक निखिल कुमार ने बताया कि वरेण्यम क्लासेज में UPSC, BPSC, JPSC, UPPSC, बिहार सचिवालय, क्लर्क, SSC तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की समग्र एवं व्यवस्थित तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा ही नहीं, बल्कि टेस्ट सीरीज, नियमित मूल्यांकन, उत्तर लेखन अभ्यास, इंटरव्यू गाइडेंस और करंट अफेयर्स की विशेष कक्षाओं का भी लाभ मिलेगा।

निदेशक ने बताया कि संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि यहां बिहार के सर्वश्रेष्ठ एवं अनुभवी शिक्षक ऑफलाइन क्लासरूम के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। प्रत्येक विषय के विशेषज्ञ फैकल्टी छात्रों की अवधारणाओं को मजबूत करने के साथ-साथ परीक्षा की रणनीति भी तैयार कराएंगे, जिससे अभ्यर्थियों की सफलता की संभावना और अधिक बढ़ेगी।

इस अवसर पर मुख्य मेंटर एवं भारतीय राजव्यवस्था विशेषज्ञ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सही मार्गदर्शन और अनुशासित तैयारी ही सफलता की कुंजी है। वरेण्यम क्लासेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित अभ्यास और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार, यहां नियमित ऑफलाइन कक्षाओं के साथ-साथ टेस्ट सीरीज, मॉडल टेस्ट, डाउट क्लियरिंग सेशन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की भी व्यवस्था की गई है, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के छात्र समान रूप से लाभान्वित हो सकें।

वरेण्यम क्लासेज ने दावा किया है कि सही मार्गदर्शन, पक्की रणनीति और अनुभवी शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए संस्थान पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविदों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।




Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM