पटना में भारत की जीत के लिए पूजा-पाठ और हवन, कोलंबो में आज भारत-पाक का महामुकाबला

आज क्रिकेट का महामुकाबला है। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं, और पूरे देश की नजरें इस हाई-वोल्टेज मैच पर टिकी हैं।

पटना में हवन

आज क्रिकेट का महामुकाबला है। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं, और पूरे देश की नजरें इस हाई-वोल्टेज मैच पर टिकी हैं। बिहार की राजधानी पटना में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। क्रिकेट प्रेमी हवन कर रहे हैं, खिलाड़ियों की तस्वीरों के साथ आरती उतारी जा रही है और शंखनाद कर जीत की कामना की जा रही है।

पोस्टरों में भारतीय खिलाड़ियों को महादेव के रूप में दर्शाया गया है। भक्तों की तरह फैंस टीम इंडिया के लिए दुआ कर रहे हैं कि आज का मुकाबला भारत के नाम हो। माहौल पूरी तरह से देशभक्ति और क्रिकेट के रंग में रंगा हुआ है।

उधर, मैच श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। हालांकि, कोलंबो में हल्की बारिश हो रही है, लेकिन मैच के समय बारिश की संभावना करीब 10 प्रतिशत बताई जा रही है। फैंस को उम्मीद है कि मौसम खेल में बाधा नहीं बनेगा।

इतिहास की बात करें तो भारत 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका है। खास बात यह है कि 2007 में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ही अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। वहीं पाकिस्तान 2009 का चैंपियन रहा है और 2007 व 2022 में उपविजेता बना था।

इस बार टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती उस्मान तारिक की गेंदबाजी मानी जा रही है। उनकी रफ्तार में बदलाव, अलग एंगल और धीमी गेंदें भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकती हैं। अब देखना होगा कि मैदान पर किसकी रणनीति और जज्बा भारी पड़ता है। पूरा देश टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहा है।

Trending News

जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM
 रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
Sep 04, 2026, 3:28:00 PM
 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM