नीतीश सरकार का फैसला: इस दिन मनाई जाएगी दीपावली की छुट्टी, स्कूल-कॉलेजों में भी अवकाश

बिहार में दीपावली की छुट्टी में बदलाव किया गया है. अब 22 अक्टूबर को नहीं 20 अक्टूबर को हॉलिडे रहेगा.

दीपावली

बिहार में दीपावली की सरकारी छुट्टी अब 20 अक्टूबर को होगी. नीतीश सरकार ने पहले दीपावली की सरकारी छुट्टी 22 अक्टूबर को तय की थी. सरकार की ओर से जो कैलेंडर जारी किया गया था, उसमें एनआई एक्ट के तहत दीपावली की छुट्टी 22 अक्टूबर और चित्रगुप्त पूजा समेत भाईदूज की छुट्टी 23 अक्टूबर घोषित की गई थी.


दीपावली की छुट्टी को लेकर जो अधिसूचना जारी की गई है. उसमें कहा गया है कि राजकीय संस्कृत महाविद्यालय काजीपुरम पटना से 26 जुलाई 2024 को प्राप्त पत्र के अनुशंसा के आलोक में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 1.10.2024 को 2025 के लिए सरकारी अवकाशों की सूची में दीपावली 22.10.2025 को घोषित की गई थी.

प्राप्त सूचना के आधार पर 2025 में दीपावली का त्योहार 22.10.2025 के स्थान पर 20.10. 2025 सोमवार को मनाया जाना है, इसलिए एनआई एक्ट के तहत घोषित अवकाश के स्थान पर 22 अक्टूबर की जगह अब 20 अक्टूबर को दीपावली की सरकारी छुट्टी होगी.

बिहार में 20 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जा रही है, इसलिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से दीपावली की सरकारी छुट्टी में बदलाव किया गया है. इसके अलावा छठ की छुट्टियां पहले की तरह ही रहेंगी.

27 और 28 अक्टूबर यानी 2 दिन छठ की छुट्टी सरकार की तरफ से घोषित की गई है. छठ महापर्व की शुरूआत नहाय खाये के साथ होती है. बिहार में सभी स्कूल छठ महापर्व पर बंद होते हैं.

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी सूचना सभी विभाग के विभागाध्यक्ष, राज्यपाल के सचिव, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिलाधिकारी , महानिदेशक बिपार्ट, महानिबंधक पटना उच्च न्यायालय, सचिव बिहार विधानसभा- विधान परिषद सहित सभी संबंधित कार्यालय के प्रमुख को भेजा गया है.

Trending News

'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
Oct 11, 2026, 7:42:00 PM
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी  भी...
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी भी...
Oct 11, 2026, 7:15:00 PM
 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
Oct 11, 2026, 6:48:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
Oct 11, 2026, 6:30:00 PM
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की  कतार
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की कतार
Oct 11, 2026, 6:08:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
Oct 11, 2026, 5:49:00 PM
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
Oct 11, 2026, 5:29:00 PM
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Oct 11, 2026, 5:15:00 PM
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Oct 11, 2026, 4:52:00 PM
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
Oct 11, 2026, 4:43:00 PM