मुझे चुनाव लड़वाइए कैसे भी, जो मेरे वश का नहीं, पवन सिंह ने पत्नी ज्योति को लेकर किया बड़ा खुलासा

पवन सिंह ने सवाल करते हुए लिखा, "ज्योति सिंह जी क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरी सोसाइटी में आईं तो मैंने ससम्मान आपको अपने घर पे बुलाया और करीब 1:30 घंटे हम लोगों की वार्तालाप हुई? आपके द्वारा बस एक ही रट कि मुझे चुनाव लड़वाइए कैसे भी, जो मेरे

Pawan singh

भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह को लेकर सुर्खियों में हैं. पत्नी इंस्टाग्राम पर लाइव आकर खूब रोई थीं और कई आरोप पवन सिंह पर उन्होंने लगाया था. रविवार को जब वे पवन सिंह के लखनऊ स्थित घर पर पहुंची थीं तो पुलिस भी आई थी. ज्योति सिंह के अनुसार पवन सिंह की शिकायत पर पुलिस आई थी. उन्हें थाने ले जा रही थी. अब इस पर पवन सिंह ने खुद प्रतिक्रिया दी है. 

पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है, "मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है. क्या मैं आप सब की जनभावना को ठेस पहुंचाऊंगा जिनके बदौलत मैं यहां तक पहुंचा."

पवन सिंह ने सवाल करते हुए लिखा, "ज्योति सिंह जी क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरी सोसाइटी में आईं तो मैंने ससम्मान आपको अपने घर पे बुलाया और करीब 1:30 घंटे हम लोगों की वार्तालाप हुई? आपके द्वारा बस एक ही रट कि मुझे चुनाव लड़वाइए कैसे भी, जो मेरे वश का नहीं."

पवन सिंह आगे लिखते हैं, "समाज में भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाई, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए मौजूद थी ताकि जो भी हो उनकी उपस्थिति में हो, कहीं भी आपके साथ आए लोगों द्वारा या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी ना हो."

पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी सफाई तो दे दी है लेकिन सवाल है कि उनकी बातों में कितनी सच्चाई है? आपको बता दें कि यह तो साफ है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. कई बार इसको लेकर वे बयान दे चुकी हैं. किसी पार्टी से लड़ेंगे या निर्दलीय यह वक्त बताएगा. वे क्षेत्र में भी घूमती रही हैं. अब देखना होगा कि पवन सिंह की सफाई के बाद ज्योति सिंह की ओर से इसको लेकर क्या कुछ प्रतिक्रिया आती है.

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM