विधायक रीतलाल यादव को बड़ी राहत, सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड मामले में मिली बेल

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव को सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड (कांड संख्या-246A/2006) में राहत मिली है. पटना के एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट ने उन्हें जमानत (बेल) दे दी है.

रीतलाल यादव

पटना के दानापुर से RJD विधायक रीतलाल यादव को सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में मंगलवार को जमानत मिल गई है। पटना की MP-MLA कोर्ट ने उन्हें सशर्त बेल दी है। हालांकि, उनपर पहले से कई आपराधिक मामले चल रहे हैं, जिस वजह से वो जेल से बाहर नहीं आएंगे।

दरअसल, 30 अप्रैल 2003 को RJD की रैली में बीजेपी नेता सत्यनारायण सिन्हा को गोलियों से भून दिया गया था। उनकी गाड़ी रोककर बुलेट बरसाई गई थी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस दिन RJD सुप्रीमो लालू यादव 'तेल पिलावन लाठी घुमावन' रैली निकाल रहे थे।

उसी दौरान खगौल के जमालुद्दीन चौक के पास दिनदहाड़े भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह की गाड़ी पर हमला बोला गया और उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया गया था।

रीतलाल यादव ने 2010 के विधानसभा सभा में निर्दलीय भाग्य आजमाया था.लेकिन, बीजेपी उम्मीदवार से पराजय मिली और वह दूसरे स्थान पर रहे. इसके बाद रीत लाल यादव जेल से दानापुर विधानपरिषद का चुनाव लड़ा और बाद में एमएलसी बन गए. साल 2012 में आदित्य लाल यादव पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया गया था. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में दानापुर सीट से राजद ने रीत लाल यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया और फिर आशा सिंह को तकरीबन 16000 मतों से पराजित कर रीत लाल यादव विधायक बन गए.

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM