श्रावणी मेला में कांवरियों को मिलेंगी सभी आवश्यक सुविधाएं, दिए गए अहम निर्देश

श्रावणी मेला में कांवरियों को मिलेंगी सभी आवश्यक सुविधाएं, दिए गए अहम निर्देश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 03, 2026, 5:01:00 PM

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में आने वाले कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी। पर्यटन सचिव ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं देने हेतु अपने सभी कार्य को तय समय सीमा से पूर्व हर हाल में पूर्ण करें। मेला क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सफाई और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें, कांवरियों के लिए सभी महत्वपूर्ण मोबाइल नंबरों वाले साइनेजेज पूरे कांवरिया पथ पर लगाए जाएं और पथ पर समय से बालू बिछाने का कार्य, सुरक्षा हेतु पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करें। दरअसल पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के मध्य आयोजित होने वाले श्रावणी मेला की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु समीक्षा बैठक की। इस बैठक में विभाग के वरीय पदाधिकारीगण, जीविका के सीईओ तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर, मुंगेर व बांका के जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। 

पर्यटन सचिव ने गंगा घाट के पास कांवरियों की सुरक्षा के लिए विशेष बैरिकेडिंग करने के भी निर्देश दिए गए। जानकारी दी गयी कि पर्यटन विभाग द्वारा श्रावणी मेला में कांवरियों के सुविधापूर्ण आवासन हेतु कांवरिया पथ में विभिन्न स्थानों पर टेंट सिटी का निर्माण किया जाना है, जहां स्नानघर, शुद्ध पेयजल, शौचालय, निर्बाध बिजली जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ स्वच्छ और सुरुचिपूर्ण भोजन हेतु जीविका दीदी की रसोई का संचालन किया जाएगा। वहां कांवर स्टैंड, सूचनाएं और मनोरंजन आदि की व्यवस्था की जानी है। सचिव ने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया कि टेंट सिटी में सफाई सतत और गुणवत्तापूर्ण हो, इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने जीविका के सीइओ को निदेशित करते हुए कहा कि दीदी की रसोई के लिए स्थान विभाग द्वारा दिया जाएगा, वहां स्वच्छ और सुरुचिपूर्ण भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें, भोजन का रेट चार्ट भी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए। सुल्तानगंज में उद्घाटन के दिन बाबा अजगैबीनाथ मंदिर के निकट ड्रोन शो व लेजर शो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का खास केंद्र होगा। श्रावणी मेला के शुभारंभ और समापन के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति होगी। 

पदाधिकारियों ने सचिव को जानकारी देते हुए बताया कि बाबा अजगैबीनाथ मंदिर, सुल्तानगंज से बिहार सीमा दुम्मा तक मेला पथ में जगह-जगह भव्य गेट, विशेष लाइटिंग, साज-सज्जा और शिवमंत्रों के जाप की ध्वनि की अनुगूंज हो, इसे ध्यान में रखते हुए अजगैबीनाथ, सुल्तानगंज सहित सभी टेंट सिटी में व्यवस्थाएं की जा रही है। बैठक में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर, पर्यटन निदेशक सह विशेष सचिव उदयन मिश्रा, जीविका के सीइओ हिमांशु शर्मा, संयुक्त सचिव प्रदीप सिंह, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक चंदन चौहान सहित सभी संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Trending News

सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में एनकाउंटर, पुलिस-STF और अपराधी आमने-सामने, कुख्यात को ठोक दिया
सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में एनकाउंटर, पुलिस-STF और अपराधी आमने-सामने, कुख्यात को ठोक दिया
Jul 03, 2026, 6:09:00 PM
खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, मुहाल हुआ जीना, निवासियों ने लगायी विभाग से गुहार
खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, मुहाल हुआ जीना, निवासियों ने लगायी विभाग से गुहार
Jul 03, 2026, 5:32:00 PM
मोस्ट वांटेड पति के हत्याकांड की गवाह थी पत्नी, गवाही से पहले संदिग्ध हालत में मौत
मोस्ट वांटेड पति के हत्याकांड की गवाह थी पत्नी, गवाही से पहले संदिग्ध हालत में मौत
Jul 03, 2026, 5:24:00 PM
 राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का आया पहला बयान, बाबा बागेश्वर बोले-अगर पर्ची खोली...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का आया पहला बयान, बाबा बागेश्वर बोले-अगर पर्ची खोली...
Jul 03, 2026, 5:17:00 PM
कोई ट्राई साइकिल तो कोई पेंशन से वंचित, विभाग से उपेक्षित दर्जनों दिव्यांग पहुंचे डीएम ऑफिस
कोई ट्राई साइकिल तो कोई पेंशन से वंचित, विभाग से उपेक्षित दर्जनों दिव्यांग पहुंचे डीएम ऑफिस
Jul 03, 2026, 5:06:00 PM
साइबर अपराध का गढ़ जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, रंगे हाथ ठगी करते किया गिरफ्तार
साइबर अपराध का गढ़ जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, रंगे हाथ ठगी करते किया गिरफ्तार
Jul 03, 2026, 5:05:00 PM
श्रावणी मेला में कांवरियों को मिलेंगी सभी आवश्यक सुविधाएं, दिए गए अहम निर्देश
श्रावणी मेला में कांवरियों को मिलेंगी सभी आवश्यक सुविधाएं, दिए गए अहम निर्देश
Jul 03, 2026, 5:01:00 PM
  सहरसा: सलखुआ कांड में बड़ा खुलासा! फर्जी व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पुलिसकर्मी निलंबित
सहरसा: सलखुआ कांड में बड़ा खुलासा! फर्जी व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पुलिसकर्मी निलंबित
Jul 03, 2026, 4:44:00 PM
मोतिहारी: ज्वेलरी दुकान से बड़ी लूट का खुलासा, पुलिस ऐसे पहुंची अपराधी तक
मोतिहारी: ज्वेलरी दुकान से बड़ी लूट का खुलासा, पुलिस ऐसे पहुंची अपराधी तक
Jul 03, 2026, 4:24:00 PM
सावधान! एक क्लिक में रुक सकती है E-Rickshaw, राजधानी में बढ़ी चालकों की चिंता
सावधान! एक क्लिक में रुक सकती है E-Rickshaw, राजधानी में बढ़ी चालकों की चिंता
Jul 03, 2026, 4:17:00 PM