गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर, यंत्रिकरण योजना के तहत 44 प्रकार के यंत्रो पर मिलेगा अनुदान

राज्य में गन्ना की खेती करने वाले किसानों को अनुदानित दर पर 44 प्रकार के यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने गन्ना यंत्रीकरण योजना शुरू की है।

गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर, यंत्रिकरण योजना के तहत 44 प्रकार के यंत्रो पर मिलेगा अनुदान

राज्य में गन्ना की खेती करने वाले किसानों को अनुदानित दर पर 44 प्रकार के यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने गन्ना यंत्रीकरण योजना शुरू की है। इस योजना के लिए एक अगस्त से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। 

विदित हो कि राज्य सरकार द्वारा बिहार में गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गन्ना यंत्रीकरण योजना शुरू किया गया है। ताकि गन्ना की खेती करने वाले किसानों को बुआई से लेकर गन्ना की कटाई तक के लिए कम लागत में आधुनिक यंत्र उपलब्ध कराया जा सके। इस योजना के तहत किसानों को 44 प्रकार के यंत्र अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत यंत्रो की खरीद करने पर सामान्य वर्ग के कृषकों को 40 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कृषकों को 50 प्रतिशत अथवा यंत्र विशेष के लिए निर्धारित अधिकतम अनुदान देय होगा। साथ ही यंत्र बैंक पर 80 प्रतिशत अधिकतम 8 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा। 

बताया जाता है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गन्ना खेती में श्रमिकों की कमी, बढ़ती मजदूरी दर, कृषि कार्यों के बढ़ते खर्च और आधुनिक यंत्रों के सीमित उपयोग को देखते हुए किसानों की आय बढ़ाने और लागत घटाने के लिए गन्ना खेती में आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने हेतु यह योजना लाई गई है। 

गन्ना उद्योग विभाग के मुताबिक केवल गन्ना किसान ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। 20 हजार रूपये से अधिक के अनुदान पर एलपीसी, अद्यतन मालगुजारी रसीद और वंशावली देना अनिवार्य है। वहीं 20 हजार रूपये तक अनुदान पर एलपीसी, लगान रसीद की आवश्यकता नहीं है। इसी प्रकार 20 हजार रूपये तक अनुदान पर गैर-रैयत (वास्तविक बटाईदार) कृषक भी पात्र होंगे। अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार आवेदन से लेकर भुगतान तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदन का सत्यापन ऑनलाइन किया जाएगा।

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM