राजद के पूर्व एमएलसी झारखंड में हुए गिरफ्तार, अवैध शराब के मामले में हुई गिरफ्तारी
बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड से बड़ी खबर है। यहां राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध कुमार को उनके तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी शराब के मामले में हुई है। इन पर आरोप है कि प्लांट में तैयार शराब के नाम पर दूसरे नामी ब्रांड के फर्जी लेवल को लगाकर बाजार में आधे दाम पर खपाया जा रहा था। बड़ी खबर यह भी है की गिरफ्तारी के बाद सुबोध राय और उनके साथ अन्य सहयोगियों को रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया।
अब तक की मिली जानकारी के अनुसार रांची पुलिस और एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने मंगलवार की रात रांची के ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी की। यह कंपनी राजद के नेता और बिहार के एमएलसी रहे सुबोध राय की है। छापेमारी दल ने मौके पर ही सुबोध राय, उनके ड्राइवर देवेंद्र भगत के साथ एक अन्य सहकर्मी रविकांत राय को गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी में यह सामने आया कि सुबोध राय की इस प्लांट में तीन अलग-अलग ब्रांड की अवैध शराब बनाई जा रही थी। जिनमें 8 पीएम और आफ्टर डार्क जैसे ब्रांड भी शामिल है। शराब की बोतलों पर दूसरे प्रदेश में बिक्री का लेवल लगा हुआ था। छापेमारी के दौरान इस फैक्ट्री से किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बियर, आफ्टर डार्क ब्लू, 8 पीएम जैसे ब्रांड जब्त किए गए। इन सभी ब्रांडों की बोतलों पर फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश लिखा हुआ था, जबकि रॉयल सन गोल्ड व्हिस्की ब्रांड को भी जब्त किया गया। इसके बोतल पर फॉर सेल इन दिल्ली लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग में इस प्लांट में दो साल पहले भी छापेमारी की थी। उस वक्त भी अनियमितता पाई गई थी और इसे सील किया गया था।
Trending News