बिहार का ये सब उत्पाद पहुंचा वियतनाम बाजार, निर्यात को मिला नया आयाम

बिहार के उद्योग विभाग, बिहार सरकार ने वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी स्थित ले मेरिडियन होटल में ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) द्वारा आयोजित भारत-वियतनाम ट्रेड प्रमोशन एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम में राज्य के 10 उद्यमियों की सफल भागीदारी सुनिश्चित

बिहार का ये सब उत्पाद पहुंचा वियतनाम बाजार, निर्यात को मिला नया आयाम

बिहार के वैश्विक व्यापारिक विस्तार को नई मजबूती प्रदान करते हुए उद्योग विभाग, बिहार सरकार ने वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी स्थित ले मेरिडियन होटल में ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) द्वारा आयोजित भारत–वियतनाम ट्रेड प्रमोशन एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम में राज्य के 10 उद्यमियों की सफल भागीदारी सुनिश्चित की।

कार्यक्रम का उद्घाटन हो ची मिन्ह सिटी में भारत के महावाणिज्यदूत विप्रा पांडेय ने भारतीय बिजनेस चैंबर, वियतनाम के अध्यक्ष तथा वियतनाम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। यह आयोजन भारतीय निर्यातकों और वियतनामी खरीदारों, आयातकों, वितरकों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों के बीच व्यापारिक साझेदारी को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

बिहार के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की विविधता और गुणवत्ता का प्रदर्शन करते हुए प्रमुख उद्यमों के माध्यम से प्रीमियम कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का प्रदर्शन किया। इनमें ओसीबी केक्स (मिलेट कुकीज़), मोसो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (मखाना), रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड (चावल), एग्रीफीडर एग्रीकल्चरल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (कतरनी चावल, हर्बल टी एवं सत्तू), गोरूरल फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (सत्तू सैशे), पाटलिपुत्र फार्म प्रोडक्ट्स (चावल), नेचुरल बी फार्म (शहद), मधुबनी मखाना (मखाना), अनंतजीत (डिब्बाबंद खाद्य उत्पाद) तथा डेनियल मैग्नस (मसाले) शामिल रहे।

बिहार के उत्पादों को वियतनामी खरीदारों एवं आयातकों से अत्यंत उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। विशेष रूप से मखाना, कतरनी चावल, मिलेट आधारित उत्पाद, शहद, मसाले, सत्तू एवं अन्य मूल्य संवर्धित खाद्य उत्पादों में उल्लेखनीय रुचि दिखाई गई। इस दौरान हुई व्यावसायिक बैठकों से निर्यात ऑर्डर, दीर्घकालिक व्यापारिक साझेदारियों तथा नए वैश्विक बाजारों तक पहुंच के व्यापक अवसर सृजित हुए।

यह सहभागिता बिहार सरकार के उद्योग विभाग की उस सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने, निर्यात को प्रोत्साहित करने तथा बिहार को उच्च गुणवत्ता वाले कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के विश्वसनीय वैश्विक स्रोत के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक आयोजनों में राज्य के उद्यमियों की भागीदारी सुनिश्चित कर उद्योग विभाग उन्हें नए वैश्विक बाजारों तक पहुंच प्रदान कर रहा है तथा बिहार के निर्यात-आधारित औद्योगिक विकास को नई गति दे रहा है।

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM