बेटे के एमएलसी बनने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कर दी अब यह बडी मांग

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहार के कालेजों और यूनिवर्सिटी के शिक्षकों व कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा देने की मांग की है ।

बेटे के एमएलसी बनने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कर दी अब यह बडी मांग

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहार के कालेजों और यूनिवर्सिटी के शिक्षकों व कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा देने की मांग की है । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस सिलिसिले में उन्होंने पत्र लिखा है । पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता फ़ज़ल इमाम मलिक ने यह जानकारी दी है । मलिक ने बताया कि कुशवाहा ने 23 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कहा है कि बिहार सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के संकल्प के माध्यम से बिहार सरकार स्वास्थ्य योजना लागू कर राज्य सरकार के कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मियों, पेंशनरों तथा अन्य पात्र लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय अत्यंत सराहनीय और जनकल्याणकारी है । 

कुशवाहा ने इस योजना को उच्च शिक्षा संस्थानों में लागू करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार के विश्वविद्यालयों और उनके अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मचारी और सेवानिवृत्त पेंशनर इस महत्वपूर्ण योजना के दायरे से बाहर हैं । जबकि ये सभी उच्च शिक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं तथा राज्य सरकार के अधीन वर्षों से शिक्षा व प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं । 

मलिक ने बताया कि उन्होंने अपने पत्र में इस मुद्दे को उठाते हुए लिखा कि विश्वविद्यालयों के अनेक कर्मचारी और पेंशनर गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते हैं। अगर बिहार सरकार उन्हें भी स्वास्थ्य योजना के तहत कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए तो इससे हजारों कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनरों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा उनमें सामाजिक सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी। 

अपने पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए बिहार सरकार स्वास्थ्य योजना का दायरा विस्तारित कर बिहार के सभी विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पेंशनरों को भी इस योजना के अंतर्गत शामिल करने की कृपा करें। उन्होंने भरोसा जताया है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस व्यापक प्रभावशाली जनहित के इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर उच्च शिक्षा परिवार को भी इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्रदान करेंगे।

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM