अभिनेता क्रांति प्रकाश झा बने KUIKLO के ब्रांड एंबेसडर, कंपनी में किया निवेश

पटना। बिहार के चर्चित अभिनेता क्रांति प्रकाश झा अब स्टार्टअप और बिजनेस की दुनिया में भी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने बिहार से शुरू हुए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म KUIKLO में निवेश किया है। इसके साथ ही वह कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं।

KUIKLO के साथ क्रांति प्रकाश झा का जुड़ना बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कंपनी का उद्देश्य लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तेज, सुविधाजनक और भरोसेमंद खरीदारी की सेवा उपलब्ध कराना है।

KUIKLO एक क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से ग्राहक किराना, फल-सब्जियां, दूध, ब्रेड, पेय पदार्थ और घरेलू जरूरतों का सामान ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी का लक्ष्य लगभग 10 मिनट में ग्राहकों तक जरूरी सामान पहुंचाना है।

कंपनी के निदेशक श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि KUIKLO का उद्देश्य लोगों की रोजमर्रा की खरीदारी को आसान, तेज और सुविधाजनक बनाना है। क्रांति प्रकाश झा का ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़ना और कंपनी में निवेश करना हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है। इससे ब्रांड की पहुंच बढ़ेगी और ग्राहकों के बीच विश्वास मजबूत होगा।

वहीं, क्रांति प्रकाश झा के जुड़ने से कंपनी को न केवल एक नई पहचान मिलेगी, बल्कि ब्रांड की पहुंच भी व्यापक होगी। उनके निवेश को कंपनी के बिजनेस मॉडल और भविष्य की विकास संभावनाओं के प्रति भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि बिहार से शुरू हुआ KUIKLO अब क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। स्थानीय स्तर पर शुरू हुए इस स्टार्टअप का लक्ष्य ग्राहकों को तेज डिलीवरी, बेहतर गुणवत्ता और सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव देना है।

बिहार के स्टार्टअप को नई उड़ान देने की दिशा में अभिनेता क्रांति प्रकाश झा की यह पहल खास महत्व रखती है।

अनूप नारायण सिंह 

Trending News

सुर ताल संग्राम 2026: सृजिता ने ग्रांड फिनाले में जीता पुरस्कार

Nov 01, 2026, 7:29:00 PM
सहयोग हॉस्पिटल के नए विंग का उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं के साथ सेवा का संकल्प

Nov 01, 2026, 7:16:00 PM
विजयीपुर में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड से किया था जानलेवा हमला

Nov 01, 2026, 7:01:00 PM
बैंकों में खुदरा रुपये देने के बहाने ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज है मामले

Nov 01, 2026, 6:45:00 PM
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म से सनसनी, पुलिस महकमे में हड़कंप

Nov 01, 2026, 6:26:00 PM
अभिनेता क्रांति प्रकाश झा बने KUIKLO के ब्रांड एंबेसडर, कंपनी में किया निवेश
अभिनेता क्रांति प्रकाश झा बने KUIKLO के ब्रांड एंबेसडर, कंपनी में किया निवेश
Nov 01, 2026, 6:09:00 PM
शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 281.2 लीटर देसी शराब बरामद, दो मोटरसाइकिल जब्त

Nov 01, 2026, 5:52:00 PM
डीएम की पहल से खनन की बाधाएं दूर, चार ब्लॉकों में खनन की तैयारी तेज

Nov 01, 2026, 5:38:00 PM
CM सम्राट ने कहा- लोकतंत्र को मजबूत बनाने और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

Nov 01, 2026, 4:44:00 PM
न्याय मांगने पहुंची महिला से दुष्कर्म मामले से झारखंड शर्मसार, राज्य में रक्षक ही बने भक्षक : नीरा यादव

Nov 01, 2026, 4:42:00 PM