महाशिवरात्रि पर बक्सर के बरमेश्वरनाथ में आस्था का सैलाब: 2KM लंबी कतार, 1 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे बिहार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

महाशिवरात्रि

आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे बिहार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं।

बक्सर के ब्रह्मपुर स्थित ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की करीब 2 किलोमीटर लंबी कतार लगी हुई है। सुबह 8 बजे तक लगभग 1 लाख भक्त भगवान शिव पर जल अर्पित कर चुके हैं। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में घुटनों तक पानी भर गया, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध गरीब नाथ मंदिर में भी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। दूर-दराज के इलाकों से आए श्रद्धालु कतार में खड़े होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।

भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर में भी यही दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु जल चढ़ा चुके हैं। समस्तीपुर में भी करीब 25 हजार भक्तों ने भगवान शिव पर जल अर्पित किया है, जबकि गोपालगंज के शिवालयों में भी भारी भीड़ जुटी हुई है।

राजधानी पटना सिटी के उमाशंकर मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वहीं, पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में आज 60 रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।

महाशिवरात्रि के इस पावन दिन पर पूरे बिहार में भक्ति, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

Trending News

जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM
 रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
Sep 04, 2026, 3:28:00 PM
 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM