साली की तिलक में पसरा मातम, जीजा की सडक हादसे में मौत

साली की तिलक में पसरा मातम, जीजा की सडक हादसे में मौत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 03, 2026, 2:30:00 PM

नवादा से दर्दनाक खबर है। यहां साली की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे जीजा की सडक हादसे में मौत हो गयी। जिसके कारण युवक के ससुराल में मातम पसर गया। दरअसल युवक सडक हादसे का शिकार हो गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मिली खबर के अनुसार जिले के अकबरपुर प्रखंड के केंदुआ गांव के पास हुए भीषण सडक हादसे में एक युवक की जान चली गयी। युवक की पहचान सूरज राजवंशी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि रजौली थाना क्षेत्र के एकंबा गांव के निवासी सूरज राजवंशी अपने दो साथियों के साथ बाइक से अपनी साली के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान केंदुआ गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूरज राजवंशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दोनों अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पावापुरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिस घर में तिलक समारोह की तैयारियां चल रही थीं, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही खुशी का माहौल मातम में बदल गया। बताया जा रहा है कि मृतक सूरज राजवंशी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Trending News

मतदाता पुनरीक्षण पर कांग्रेस का गंभीर सवाल, सिस्टम को दुरुस्त करना होगा, 70 से अधिक BLO कर चुके आत्महत्या
मतदाता पुनरीक्षण पर कांग्रेस का गंभीर सवाल, सिस्टम को दुरुस्त करना होगा, 70 से अधिक BLO कर चुके आत्महत्या
Jul 03, 2026, 3:21:00 PM
तेज हुई नये मेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारी, अवैध कब्जा हटाना शुरू, लोगों ने किया विरोध
तेज हुई नये मेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारी, अवैध कब्जा हटाना शुरू, लोगों ने किया विरोध
Jul 03, 2026, 3:21:00 PM
कोर्ट में गिड़गिड़ाने लगे BJP विधायक राजू सिंह, शनिवार को किस्मत का फैसला, जज साहब...वो मेरी भाभी..
कोर्ट में गिड़गिड़ाने लगे BJP विधायक राजू सिंह, शनिवार को किस्मत का फैसला, जज साहब...वो मेरी भाभी..
Jul 03, 2026, 3:07:00 PM
फटाफट लद्दाख घूमने का बना लीजिए प्लान, बिहार सरकार दे रही पैसा, रूट जान लीजिए
फटाफट लद्दाख घूमने का बना लीजिए प्लान, बिहार सरकार दे रही पैसा, रूट जान लीजिए
Jul 03, 2026, 2:41:00 PM
साली की तिलक में पसरा मातम, जीजा की सडक हादसे में मौत
साली की तिलक में पसरा मातम, जीजा की सडक हादसे में मौत
Jul 03, 2026, 2:30:00 PM
खेसारी लाल यादव के बेटे ने अपनी कमाई से पापा को गिफ्ट की बुलेट, मजेदार बातचीत का VIDEO वायरल
खेसारी लाल यादव के बेटे ने अपनी कमाई से पापा को गिफ्ट की बुलेट, मजेदार बातचीत का VIDEO वायरल
Jul 03, 2026, 2:02:00 PM
खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला फिर टला, अब 7 जुलाई को होगी सुनवाई
खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला फिर टला, अब 7 जुलाई को होगी सुनवाई
Jul 03, 2026, 1:45:00 PM
अनकंडीशनल रिलेशन का खौफनाक अंजाम, बिल्डर हत्याकांड का खुलासा
अनकंडीशनल रिलेशन का खौफनाक अंजाम, बिल्डर हत्याकांड का खुलासा
Jul 03, 2026, 1:39:00 PM
मॉनसून की चाल, राज्य में कई स्थानों पर हुई बारिश
मॉनसून की चाल, राज्य में कई स्थानों पर हुई बारिश
Jul 03, 2026, 1:27:00 PM
 गिरिडीह: SIR के दौरान वृद्ध महिला BLO से मारपीट, मोबाइल भी छीना, नगर थाना में शिकायत दर्ज
गिरिडीह: SIR के दौरान वृद्ध महिला BLO से मारपीट, मोबाइल भी छीना, नगर थाना में शिकायत दर्ज
Jul 03, 2026, 1:10:00 PM